चराग़ है चराग़ को सितारा मत कहिये
हारे को हारा कहिये नाकारा मत कहिये
तमाम दुःख आँखों में कहाँ उतरते उसके
शाम घर ना लौटे को आवारा मत कहिये
है गर्दिश में लेकिन पाँव अभी नहीं थमे
वक़्त दीजिये वक़्त का मारा मत कहिये
लब पे दुआ और नज़र में हिकारत
कासे की भीख को सहारा मत कहिये
~ Jahnavi Nandan
