भारत के लिए ये ख़बर बुरी ही कही जा सकती है जब एक खिलाड़ी बतौर कप्तान एक के बाद एक फॉरमेट से अपने कप्तानी से पीछे हटता जा रहा है, इसके पीछे कोई राजनीति है या साजिश ये कहना बिल्कुल ही अंधेरे में तीर मारने के जैसा होगा लेकिन ये जरूर कह सकतें हैं कि किस्मत ने साथ नहीं दिया।
कई दफ़ा आपके अंदर वो कला होती है जिसकी ज़रूरत हो लेकिन समय सही न होने पर वो कला घुटकर मर जाती है और यही हुआ भी है भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ !
विराट कोहली में वो सारी खूबियां रहीं जिससे एक कप्तान का जन्म हो लेकिन एक के बाद एक हार ने उन सारी खूबियों का गला घोंटकर हत्या कर दी ,नतीज़ा - एक एक करके सारे मैच फॉरमेट से कप्तान पद को त्यागना/हटाना पड़ा ।जब महेंद्र सिंह धोनी ने यंग प्लेयर के तौर पर विराट कोहली को चुना था तो दूरगामी सोच व विचार के साथ ! हुआ भी वही हर मैच में कप्तानी पारी खेलना व टीम को जोड़कर रखना कहीं न कहीं एक हद तक सही साबित हुआ लेकिन जीत के मामले में कहीं न कहीं क़िस्मत ने साथ छोड़ दिया और इस कदर क़िस्मत की तलवार हावी हुई कि बतौर कप्तान आईपीएल से लेकर अन्य फॉरमेट में भी भारतीय कप्तान विराट कोहली को निराशा हाँथ लगी । टॉस से लेकर अहम मुकाबलों में भी हार ही हार मिली लेकिन मुश्किल से भी मुश्किल समय में दबाव होते हुए भी लास्ट तक और लगभग उम्मीदों में खरा उतरते हुए कई मैच भी जीते इसका मतलब साफ़ है कि अंत तक हार नहीं मानी और ये जज़्बा कप्तान विराट कोहली के रहते कई बार देखा भी गया ,यक़ीन मानिए आपसे ,मुझसे और पूरे हिंदुस्तान से कहीं ज्यादा इस प्लेयर के चेहरे पर क़िस्मत की मार साफ दिखाई दे रही है,और बतौर खिलाड़ी जो सम्मान विराट कोहली का है वही सम्मान बतौर कप्तान मिलना भी चाहिए लेकिन ये आशा ही कर सकतें हैं बस !
पहले T-20 फिर वन-डे और अब टेस्ट क्रिकेट -आपके इस फ़ैसले से पूरे हिंदुस्तानियों का दिल दुःखी है ।
उम्मीद है बतौर खिलाड़ी और भी बेहतर करेंगे।
थैंक्यू किंग कोहली

