बॉलीवुड की जो थे शान 

कैंसर की बीमारी की वजह से जिनकी चली गई थी जान।


जाने वाले कभी वापिस नहीं आते।

विनोद खन्ना जी जैसे अदाकार भी बॉलीवुड को फिर कभी मिल ना पाते।


माना की हम सबने एक दिन ये दुनियां छोड़ के है जाना।आज विनोद खन्ना जी के जन्मदिन के दिन कुछ शब्दों को प्रभु और नीलू दीदी ने अपने बेटे सनी से लिखवाना।


अदाकारी हो या हो राजनीति हर जगह विनोद खन्ना जी की किस्मत ने दिया पूरा साथ।

बहुत अच्छे थे विनोद खन्ना जी इंसान।


फिल्में एक से बढ़कर एक विनोद खन्ना जी ने की ।

फिल्में इनकी कई हिट हुई थी बड़ी।


इनके बारे में लिखते लिखते पोस्ट लंबी हो जायेगी।

जब भी अच्छे अभिनेता की बात होगी विनोद खन्ना जी आपकी याद जरूर आयेगी।


साल 1997में इन्होंने राजनीति की तरफ़ अपना रुख किया था।

बीजेपी पार्टी को इन्होंने ज्वाइन किया था।


साल 1999में इन्होंने गुरदासपुर से पार्टी के लिए चुनाव लड़ा था।

लोगों का इनके ऊपर विश्वास बड़ा था।


 लोगों ने पूरे बहुमत से जिताने का काम किया ।

गुरदासपुर सीट को जीत के इन्होंने अपनी पार्टी के नाम किया।


 साल 2009में लोक सभा चुनावों में हो गई थी इनकी हार।

लेकिन साल 2014में वापसी की इन्होंने जीत मिली फिर से इन्हें एक बार।


लेकिन दुख उस वक्त इनके चाहने वालों को बहुत हुआ जब 27अप्रैल 2017को पता चला की विनोद खन्ना जी अपनी कैंसर की बीमारी के कारण अपनी ज़िन्दगी की जंग गये हार।


प्रभु और नीलू दीदी लिखना सिखाते है अपने बेटे सनी को हर बार।

मां आपकी याद आती है हम सबको चाहे दिन हो या हो रात ✍️