आज दोपहर को इंसान की ज़िन्दगी कई घंटों के लिये थोड़ी थम सी गई।

जब व्हाट्स अप जैसी सोशल एप्लीकेशन बंद काफ़ी देर के लिये बंद हो गई।


पहले तो किसी को कुछ समझ ही नहीं आया।

कई लोगों ने एक दूसरे को फोन मिलाया।


हर कोई अपने फोन को रिस्टार्ट करने में लगा था।

कोई अपने फोन को अपडेट करने में बार लगा था।


पहले लोगों को लगा इंटरनेट नहीं चल रहा।

लेकिन बाद में उन्हें समझ में आया की इंटरनेट तो चल रहा है सिर्फ व्हाट्सप नहीं चल रहा।


सब लोगों को आई बड़ी परेशानी।

व्हाट्स अप के साथ ही जुड़ी हुई है कई लोगों की ज़िन्दगी की कहानी।


हर किसी ने एक दूसरे को फ़ोन मिलाया ।

हाल चाल पूछना तो दूर सबसे पहला सवाल था क्या तुम्हारा व्हाट्सअप चल पाया।


लोगों को आई दिकत आई भारी ।

कुछ लोग कह रहे थे कही सरकार की तरफ़ से तो नहीं हुआ व्हाट्स अप को बंद करने का आदेश जारी।


 कुछ लोगों की जान अटकी रही।

जो भी चैट कर रहे थे वो सैंड हुई नहीं रास्ते में ही लटकी रही।


कुछ लोग बार बार मैसेज करते रहे ।

व्हाट्सअप चलने का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार करते रहे ।


कैसे शुक्रिया अदा ना करूं मैं प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां का जो अपने बेटे सनी के हाथों में लिखने के लिये पता नहीं क्या सोच के इतनी भारी कलम थमाते रहे ✍️