आज उस मुद्दे पे करने जा रहा हूं बात

जिस मुद्दे पे कभी खुल कर बात करने को नहीं त्यार होता हमारा समाज


वेश्या वत्ती की आज कल कोई बात करने को नहीं त्यार

लेकिन कुछ लोग कुछ पैसों का लालच देकर एक औरत की इज्ज़त लूटने को हमेशा रहते त्यार


सब मर्द एक जैसे नहीं होते

लेकिन जो लोग पैसों या किसी की मजबूरी उठा कर किसी औरत की इज्ज़त लूट लेते है वो भी असली मर्द भी तो नहीं होते


क्या कभी किसी ने सोचा किसी औरत ने किस मजबूरी में अपने जिस्म को बेचा

वो कहे का मर्द जिसने उसकी मजबूरी का फ़ायदा उठा के उस औरत को बेरहमी से नोचा


एक वेश्या भी तो किसी की बेटी,किसी की बहन किसी की मां किसी की बीवी होगी

कैसे सोच लिया हमारे समाज के कुछ लोगों ने उसकी अपनी कोई इज़्ज़त नहीं होगी


एक औरत अपनी किसी मजबूरी में अपना जिस्म बेचती तो उसे वेश्या कहा जाता

लेकिन जो मर्द उस औरत के पास जाता उससे कभी कोई सवाल क्यों नहीं पूछा जाता


अपने बच्चों को पालने और अपने घर को चलाने के लिये एक औरत हर मुश्किल से मुश्किल कदम उठा लेती है

लेकिन कैसा अंधा और बहरा है हमारा समाज जिसे एक मजबूर औरत की ना चीख पुकार सुनाई देती ना उसकी मजबूरी दिखाई देती है


कोई भी वेश्या नहीं चाहती उसकी लड़की उसके जैसा काम करे

हर वो औरत चाहती है अगर उसकी बेटी हो वो डॉक्टर इंजीनियर या कोई बड़े पद पद काम करे

और अगर उसका बेटा भी हुआ तो वो भी पढ़ लिखकर उसका नाम रोशन करे


कहने को अब हम 2024 में जी रहे है

लेकिन किसी औरत ने मजबूरी में ये काम किया तो हम उसे इज्ज़त देना तो दूर उससे नज़रे तक नहीं मिला रहे है


ऐसे मुद्दे पे लिख रहा हूं मुझे पता है कुछ लोग देंगे मुझे ढेर सारी गालियां

लेकिन जो साफ़ दिल वाले होंगे वो ही समझेंगे इसे और हर बार की तरह मारेंगे तालियां


महसूस किया इस दर्द को इसलिए आज इस मुद्दे पे लिखने का मन बनाया

लिखना कहा आता था इस नादान सनी को वो तो प्रभ,नीलू दीदी और मेरी मां थी जिन्होंने अपने बेटे सनी को लिखना सिखाया ✍️??


लेखक_जगजीत सिंह सनी

मोबाईल नंबर 9888864058,867534500