आज टीम इंडिया ने कमाल करके दिखाया ।
जब भारतीय टीम ने दूसरे टी_20मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम को 6विकेट से हराया ।
बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ ।
20,20 ओवरों का मैच अंपायर के लिये गये फ़ैसले के बाद सिर्फ़ 8,8ओवरों का हुआ ।
टॉस जीत कर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाज़ी करने का आमंत्रण दिया।
एक बार फिर अक्षर पटेल ने विकेट निकालने का काम किया ।
अक्षर पटेल ने दो एहम बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल और टिम डेविड को आउट किया ।
मैथ्यू वेड ने पिछले मैच की तरह इस मैच में भी ताबड़तोड़ 43रन बनाये ।
भारतीय टीम के लिये खुशी की बात ये रही जसप्रीत बुमराह काफ़ी समय बाद टीम में और अपने पुराने रंग में नज़र आये ।
ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारतीय टीम को 8ओवरों में 91रनों का लक्ष दिया ।
लेकिन रोहित शर्मा ने तो पारी का आगाज़ आंधी के साथ किया ।
पहले ही ओवर में रोहित शर्मा ने 3छक्के लगाये ।
एक तरफ़ विकेट गिरती रही भारतीय टीम की लेकिन रोहित शर्मा बिलकुल ना घबराये ।
आज रोहित शर्मा एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आये ।
क्रीज में खड़े खड़े रोहित शर्मा ने 4लंबे लंबे छक्के लगाये।
रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी के आगे ऑस्ट्रेलिया टीम के सारे के सारे गेंदबाज़ बेबस से नज़र आये ।
आखरी ओवर में दिनेश कार्तिक ने पहली ही गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर जैसे ही चौका लगाया ।
रोहित शर्मा ने जाकर दिनेश कार्तिक को बड़े प्यार से गले लगाया ।
दिनेश कार्तिक ने साबित कर दिया क्यों सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें टीम में चुनते वक्त उन पर पर इतना विश्वास जताया ।
सीरीज़ का आखरी मैच रविवार को होगा ।
कौन ये सीरीज़ जीतेगा इस का फ़ैसला रविवार को हैदराबाद में होगा ।
मुकाबला ये कड़ा होगा ।
भारत ये मैच रोहित शर्मा,की कमाल की पारी और पूरी टीम के सहयोग से जीत पाया ।
लिखना तो सनी को प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने मिलकर सिखाया ✍️

