अपनी खुद की मेहनत और लगन से टेलीविजन की दुनियां में खूब नाम है कमाया ।

उसी जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी का आज जन्मदिन आया ।


चलो आज इनके बारे में भी कुछ बताया जाये ।

सनी करता है बस ये दुआ प्रभु,नीलू दीदी और अपनी मां से अपने बेटे सनी को रोज़ ऐसे ही थोड़ा थोड़ा लिखना सिखाएं जाये ।


श्वेता तिवारी को कौन नहीं जानता ।

बड़ी कमाल की अदाकार है श्वेता तिवारी हर कोई ये बात मानता ।


सीरियल कसौटी ज़िन्दगी में निभाया गया श्वेता तिवारी के द्वारा प्रेरणा का किरदार लोगों को खूब पसंद आया था ।

आज तक श्वेता तिवारी द्वारा निभाया हुआ वो किरदार कोई ना भूल पाया ।


बिग बॉस 4में डॉली बिंद्रा के साथ हुआ इनका खूब झगड़ा हुआ था ।

उन सबके बावजूद भी बिग बॉस सीज़न 4का ताज श्वेता तिवारी के नाम हुआ था ।


कई भोजपुरी फिल्में भी श्वेता तिवारी कर चुकी है ।

 कई बड़े बड़े रियलिटी शो में भी श्वेता तिवारी हिस्सा ले चुकी है ।

पैसा और नाम श्वेता तिवारी खूब कमा चुकी है ।


पहले श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी के साथ अपना घर बसाया ।

लेकिन राजा चौधरी से तलाक लेने के बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली को अपना जीवन साथी बनाया ।

दो दो शादियां होने के बावजूद भी श्वेता तिवारी को जीवन साथी का सुख ना मिल पाया ।


कई अवॉर्ड भी श्वेता तिवारी जीत चुकी है ।

स्वेता तिवारी के चाहने वाले के दिलों में श्वेता तिवारी की अच्छी खासी जगह बन चुकी है ।


एक नहीं दो दो बच्चों की श्वेता तिवारी मां बन चुकी है ।

उसके बावजूद भी श्वेता तिवारी की खूबसूरती दिन बा दिन और बढ़ चुकी है ।

मुझे तो याद भी प्रभु,नीलू दीदी की दी हुई कलम अपने बेटे सनी से क्या क्या लिखवा चुकी है✍️