जो आते है हर वक्त गरीब और जरूरत मंद लोगों के काम
एक और पोस्ट आज जन्मदिन के मौके पर प्रभु,नीलू दीदी और मां के आशिर्वाद से कर रहा हूं सोनू सूद सर के नाम ।
सोनू सूद सर तो है इंसानियत की एक बेहतरीन मिसाल ।
लोगों के काम आते है ये हर महीने सारा साल ।
किसी गरीब और जरूरत मंद से सोनू सूद सर ने कभी उसकी जात पात नहीं पूछी ।
जरूरत मंद लोगों की ज्यादा से ज्यादा सेवा करने की बात सोनू सूद सर को सूझी ।
लॉकडाउन में जरूरत मंद लोगों तक राशन तक पहुंचाया।
इतना ही नहीं लॉकडाउन में फंसे कई लोगों को उनके घर तक सही सलामत भी सोनू सूद सर ने अपनी टीम के साथ मिल के पहुंचाया ।
ना जाने कितने मरीजों को आज तक सोनू सूद सर ने इलाज़ करवाया ।
जो पैसों की वजह से पढ़ नहीं पाते थे बच्चे उन बच्चों का भी सोनू सूद सर ने अच्छे स्कूलों में एडमिशन करवाया ।
कहने को सोनू सूद सर फिल्मों में अक्सर एक विलन की भूमिका में ही नज़र आते ।
लेकिन असली ज़िन्दगी में सोनू सूद सर गरीब,और जरूरत मंद लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करके एक अच्छे इंसान होने का फ़र्ज़ बड़ी खूबसूरती से निभाते ।
सोनू सूद सर अक्सर कहते है अगर एक इंसान दूसरे इंसान के काम ना आये तो वो इंसान है कैसा ।
इंसान के अच्छे कर्म से बड़ा नहीं होता चाहे जितना भी हो किसी इंसान के पास पैसा ।
एक से बड़ा एक है सोनू सूद सर का हर एक काम ।
इस दुनियां में हर किसी की जो बिना सोचे समझे मदद करने को आगे आ जाएं सिर्फ़ सोनू सूद सर ही है वो नाम।
कुछ दिनों पहले एक विकलांग लड़की का इलाज़ करवा दिया ।
कितने नेक इरादे है सोनू सूद सर के जिन्होंने उस लड़की को फिर से अपने पैरों पे चलना सीखा दिया ।
अपने मां बाप का सोनू सूद सर ने खूब नाम रोशन किया ।
अक्सर सोनू सूद सर कहते है जो एक अच्छे इंसान को करना चाहिए मैंने तो बस वो काम किया ।
प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने मिलकर इतने बड़े समाज सेवक,अच्छे इंसान और कमाल के अदाकार सोनू सूद सर के लिये पिछले साल की तरह इस साल फिर से अपने बेटे सनी को लिखने का मौका दिया ✍️

