आज सिद्धार्थ शुक्ला को गुज़रे एक साल हो गया ।

ना जाने चमकता हुआ सितारा आसमान में कहा खो गया ।


सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के साथ साथ इनके चाहने वालों की आंख भर आई थी।

पिछले साल जब दो सितंबर को सिद्धार्थ की मौत की ख़बर आई थी ।


उस वक्त और आज भी सिद्धार्थ की मां का रो रो के बुरा हाल हुआ होगा ।

 एक साल बीत जाने के बावजूद उस मां का ज़ख्म आज भी भरा ना होगा ।


जो करती थी सिद्धार्थ से हद से ज्यादा प्यार शहनाज को सिद्धार्थ की मौत पे उस बिल्कुल यकीन ना हुआ था।

बिग बॉस में सिद्धार्थ के साथ बिताया वो एक एक पल शहनाज को अच्छी तरह से कई बार याद किया था।


दुनियां ने तो शहनाज़ पर अक्सर अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ जाने का इलज़ाम लगाया ।

ये दुनियां वालों का कभी कोई मुंह ना पकड़ पाया ।


कुछ लोग पैसों की कमी की वजह से जी नहीं पाते।

तो कुछ लोगों के पास जितना मर्ज़ी पैसा होने के बावजूद वो अपनी मौत नहीं खरीद पाते।

लेकिन एक बात बिल्कुल सच है सिद्धार्थ जैसे अदाकार इस धरती पे बार बार नहीं आते।


अभी तो ज़िन्दगी की सिद्धार्थ ने शुरुवात करी थी।

ज़िन्दगी में खुशियां देखनी अभी बहुत बाकी पड़ी थी।


बिग बॉस सीज़न 13के सिद्धार्थ विनर बने थे ।

देखते ही देखते सिद्धार्थ और शहनाज़ करोड़ों लोगों के दिलों में बसे थे ।



उस वक्त एक मां पे दुखों का पहाड़ टूटा।

पिछले साल आज ही के दिन शहनाज़ का भी सिद्धार्थ से रिश्ता छूटा ।


ये दुनिया है साहब कुछ दिन बाद सबको भूल जाती।

(मुझे गेम नहीं जीतनी मुझे तुझे जीतना है शहनाज़ की कही ये बात आज भी लोगों को याद बड़ी आती ।


हद से ज्यादा करो किसी को प्यार कभी कभी उसकी अहमियत नहीं समझी जाती ।

तो कभी सच्चे दिल से किये हुऐ प्यार को ज़माने की अक्सर नज़र लग जाती ।


प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां के आशिर्वाद के बिना कोई पोस्ट तो बहुत दूर की बात है एक लाईन भी लिखी नहीं जाती✍️