दिलीप साहब को याद करके आज भी सायरा बानो जी रोती होगी।
उन्हें कहा पता था अपने जन्मदिन पे वो अकेली होगी।
सायरा बानो की ज़िन्दगी की कुछ खास बातें बताता हूं।प्रभु,नीलू दीदी और अपनी मां के आशिर्वाद के बिना मैं कुछ नहीं लिख पाता हूं।
12साल की उम्र में ही सायरा बानो जी दिलीप साहब को दिल दे बैठी।
लोगों ने कहा ये नादान लड़की क्या कर बैठी।
दीवानगी की सारी हदें सायरा बानो पार कर बैठी।
दिलीप साहब को देखने के लिए खुद को फिल्मों के लिए सायरा बानो त्यार कर बैठी।
दोनों ने किया सारी ज़िन्दगी एक दूसरे को बहुत प्यार।तभी तो अपने से 22साल बड़े दलीप कुमार से शादी करने के लिए सायरा बानो हो गई थी त्यार।
11अक्टूबर 1966 को दोनों ने अपना घर बसा लिया।सारी ज़िन्दगी के लिए एक दूसरे को अपना बना लिया।
हर मोड़ पे एक दूसरे का साथ निभाया।
कुछ लोगों ने उस वक्त इनकी शादी का खूब मज़ाक उड़ाया।
लेकिन इन दोनों ने उन लोगों की फालतू बातों पे अपना दिमाग़ ना लगाया।
दोनों ने मिलके खूब पैसा कमाया।
अपने लिए दोनों ने बहुत अच्छा बंगला बनाया।
सायरा बानो ने हर सुख दुख में दलीप साहब का बहुत साथ निभाया।
इन दोनों की ज़िन्दगी में एक बार बहुत मुश्किल दौर आया।
जब सायरा बानो जी के बीमार होने के बाद मां बाप बनने का इनका सपना पूरा ना हो पाया।
लेकिन फिर भी इन्होंने एक दूसरे का पूरा साथ निभाया।चला जाता है बड़े से बड़ा इंसान इस दुनिया से जाने के बाद वो इंसान इस ज़माने को फिर कहा याद आया।
कैसे शुक्रिया अदा ना करूं प्रभु,नीलू दीदी,और मेरी मां का जिन्होंने अपने बेटे सनी को लिखना सिखाया✍️

