जब भी इस देश की आज़ादी की बाद होगी ।

भगत सिंह जी की बात जरूर होगी ।


अपने देश को आज़ादी दिलाने को लिये भगत सिंह ने दिन रात एक किया ।

हंसते हंसते खुद को अपने और अपने दोनो साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ मिलके देश के लिये कुर्बान किया ।


आज ही के दिन भगत सिंह जी का जन्म था हुआ ।

एक बार सोचते तो होंगे भगत सिंह जी भी जिस देश के लिये हमने अपनी जान कुर्बान कर दी आज उस देश का क्या हाल हुआ ।


आज भगत सिंह जी के गांव खटकड़ कला में बड़ी धूम धाम से भगत सिंह जी का जन्मदिन मनाया जायेगा ।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम आज से भगत सिंह जी के नाम से लिया जायेगा ।


भगत सिंह जी को उर्दू भाषा में महारत हासिल थी ।

भगत सिंह जी ने हर बार ज़ुल्म के आगे बगावत की थी ।


भगत सिंह जी ने कभी भी अपनी जान की परवाह नहीं की थी ।

अपने देश को अंग्रेजों से आज़ादी दिलाने की भगत सिंह जी ने शपथ ली थी ।


भगत सिंह सिर्फ़ 12साल के थे जब जलियांवाला में कितने मासूमों का खून हुआ था ।

ये सुनके और देख कर भगत सिंह जी का दिल बहुत आहत हुआ था ।


उस कांड ने बाद तो भगत सिंह जी के दिल में आग लगा दी ।

भगत सिंह जी ने तो अपने साथियों के साथ अंग्रेजो के खिलाफ़ जंग की घोषणा कर दी ।


आज के ज़माने में कोई बच्चा भगत सिंह जैसा नहीं बन सकता ।

भगत सिंह जी जैसा बनना तो दूर की बात है कोई युवा

कुछ देर तक उनकी बातें तक नहीं सुन सकता ।


आज हमारे देश का युवा किस रास्ते पे जा रहा है ।

हमारे लिये जिन्होंने अपनी जान तक दे दी उन शहीदों को इस देश का युवा भूलता जा रहा है ।


भगत सिंह और उनके साथियों की कोई युवा बात तक नहीं करता ।

 सलमान खान की शादी कब होगी ऐसे सवाल आज कल का युवा हर रोज़ जरूर करता ।


बच्चों और युवाओं को शहीदों के बारे में बताया क्यों नहीं जाता ।

कई स्कूल कॉलेज में तो हमारे शहीदों के बारे में पढ़ाया नही जाता ।


लिखना तो सनी को प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां के द्वारा सिखाया जाता