बस कहने के लिये प्रिंस जीजू आज आपका जन्मदिन है आया
प्रभु,नीलू दीदी की दी हुई कलम के बिना सनी अपने मन से कभी कुछ भी ना लिख पाया
याद करके प्रिंस जीजू आपको और मां को हम सबकी आंखों में हर बार आंसू आया
लेकिन दर्द हमारा ये कोई समझ ना पाया
प्रिंस जीजू हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था आप और मां हम सबसे इतनी जल्दी जुदा हो जाओगे
दूर होकर हमसे आप आसमान के सितारे बन जाओगे
प्रिंस जीजू सब कुछ है मुझे याद
आपकी कही हर वो बात
पहले पहले मैं आपसे बात बहुत कम करता था
ना जाने क्या बात थी जो मैं आपसे इतना डरता था
लेकिन आपने अपने भाई की तरह मुझे समझाया
टूट चुका था अंदर तक लेकिन वो आप ही थे जिन्हें उस वक्त मेरा दर्द समझ में था आया
कर रहा हूं आज जो काम वो काम भी प्रिंस जीजू आपने ही था मुझे दिलाया
प्रिंस जीजू पहली बार जब इस जादुई कलम से लिखा था कुछ वो पोस्ट आपने ही थी पढ़ी
पढ़के वो पोस्ट आज भी मुझे याद है उस वक्त आपने तारीफ़ की थी इस नादान सनी की बड़ी
उस वक्त मैंने कहा था आपसे प्रिंस जीजू मेरी लिखी पोस्ट को पढ़ कर देंगे मुझे गालियां
और प्रिंस जीजू आज भी मुझे याद है तब आपने कहा था सनी भाई आपके पास प्रभु की दी हुई कलम है आप बस लिखना जारी रखो एक दिन देखना पढ़ के आपकी पोस्ट लाखों लोग मारेंगे तालियां
आज प्रिंस जीजू आपकी कही बात सच हो रही है
पोस्ट को पढ़ने वाले लोगों की तादाद हज़ारों नहीं लाखों में बढ़ रही है
प्रिंस जीजू आपसे मुझे हिम्मत मिलती थी बड़ी
लेकिन हमारी ज़िन्दगी की 22,और 28अक्टूबर की सबसे मनहूस थी वो घड़ी
अगर प्रभु कभी मुझसे कहे के सनी तेरे पास चंद पल है बता तू क्या करना चाहेगा
मैं बिना सोचे बस इतना कहूंगा प्रभु मैं अपनी मां और अपने प्रिंस जीजू को वापिस जरूर लाना चाहूंगा
मां और प्रिंस जीजू अगर आ जाएं वापिस तो कोई गम नहीं मुझे इनकी जगह हंसते हंसते मैं आपके पास आ जाऊंगा
सच कहता हूं मां आपकी और प्रिंस जीजू आपकी याद हमें आज भी बड़ी है आती
सनी खुद कुछ कभी नहीं लिखता ये तो प्रभु,और नीलू दीदी की दी हुई कलम है जो इस नादान सनी से रोज़ ना जाने क्या क्या लिखवाती ✍️??
लेखक_जगजीत सिंह सनी
मोबाईल नंबर 9888864058,8675345000

