अंबाला शहर का जिन्होंने खूब नाम है चमकाया ।

बॉलीवुड की उसी खूबसूरत अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का आज जन्मदिन है आया ।


प्रभु की कलम को तो सनी के हाथों में नीलू दीदी ने पकड़ाया।

कुछ पूछते है सनी तेरी हर पोस्ट में प्रभु,नीलू दीदी और मां नाम क्यों हर बार आया।


मैं बस इतना कहना चाहता हूं प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां के आशिर्वाद के बिना उनका बेटा सनी कभी एक शब्द तक ना लिख पाया ।

पापा मैं मानता हूं आपके जितना अच्छा मैं कभी ना बन पाया ।


कई फिल्मों में परिणिति चोपड़ा ने दमदार रोल निभाया ।दर्शकों को इनका हर रोल बड़ा पसंद आया है ।


प्रियंका चोपड़ा इनकी कजन सिस्टर लगती है।

परिणीति चोपड़ा की हर फिल्म इनके चाहने वालों को अच्छी लगती है।


कैरियर की शुरुवात इन्होंने साल 2011में लेडीज़ वर्सेज रिकी बहल से की थी।

उसके बाद इन्होंने फिल्म इश्कजादे की थी।


और भी कई फिल्मों में परिणति चोपड़ा कर चुकी है काम।

आज अच्छा खासा बन चुका है बॉलीवुड में इनका नाम।


कपिल के शो में अक्सर कपिल के साथ खूब मस्ती करती है।

फिल्में परिणीति चोपड़ा चुनिंदा ही करती है।


कई और फिल्में है इनकी आने वाली। 

कलम प्रभु,नीलू दीदी की और मेरी मां की दुआएं पता नहीं क्या क्या है अपने बेटे सनी से लिखने वाली।


कुछ लोग कहते है सनी जितना मर्ज़ी लिख ले तेरी किताब कभी नहीं छपने वाली।

मैंने कहा तुम्हारे ऐसा कहने से मेरी हिम्मत नहीं टूटने वाली।

मरने से पहले ये कलम ना सनी के हाथों से छूटने वाली✍️