खुदा आपका बहुत बहुत शुक्रिया जो आपने मेरे पूरे परिवार को इतनी बड़ी खुशी मनाने का मौका दिया

लेकिन पहलगाम में हुऐ आतंकी हमले ने सच में मेरा दिल दुखा दिया

हमारे देश को कभी ना भूलने वाला गम दिया


उन दरिंदे आतंकियों ने कई मासूम लोगों को मौत के घाट उतार दिया

ना जाने देश की कितनी बेटियों और हमारी बहनों को सुहाग उनसे हमेशा हमेशा के लिए छीन लिया


क्या था मारे गये उन सब लोगों का कसूर

वो सब के सब तो थे बेकसूर


जन्नत जैसे कश्मीर का क्या हाल कर दिया

इस स्वर्ग जैसे शहर को ना जाने कितने मासूमों के खून से लाल कर दिया


चश्मदीदों का कहना है आतंकी झाड़ियों में छिपे हुऐ थे

हथियार उनके पास बहुत खतरनाक थे


एक दम से आतंकी बाहर आ गये

नाम पूछा लोगों से और फिर कुछ ही सेकंड में मासूम लोगों पर गोलियां चलाने लग गये


कश्मीर में हुई इस दर्दनाक घटना को पूरे देश को झकझोर के रख दिया

ना जाने कितने दिलों को पूरी तरह से तोड़ के रख दिया

जिनके अपने बिछड़ गये ना जाने कितने लोगों को कभी ना भूलने वाला गम दे दिया


लेफ्टिनेंट विनय नरवाल हमारे भाई और उनकी पत्नी हमारे देश की बेटी और बहन की तो दुनियां ही उजड़ गई

और भी ना जाने कितने लोगों की खुशियां पल भर में बदल गई


अभी कुछ दिनों पहले हुई थी उनकी शादी

खुशियां उनकी ज़िन्दगी में आनी कई थी बाकी


कुछ देर पहले ही दोनों ने अपनी वीडियो अपलोड की थी

कैसे दरिंदे थे वो आतंकी जिन्होंने देश की बेटी और बहन के सामने उसके पति हमारे भाई लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के साथ साथ कई लोगों को गोली मार दी थी


कई बार ऐसे आतंकी हमले हमारे देश में हो चुके है

पुलवामा हादसा ,26/11 और भी कई ऐसे आतंकी हमले से होने वाले हादसों से ना जाने कितने परिवार वालों को कभी ना भूलने वाले ज़ख्म मिल चुके है


पहलगाम में हुई ये दर्दनाक घटना बहुत बड़ी है

मोदी जी और हम सबको समझना होगा पहलगाम में मारे गये उन सब मासूमों के परिवार के लिए ये कितनी बड़ी दुख की घड़ी है


अब मोदी जी और गृह मंत्री को बहुत बड़ा और कड़ा फ़ैसला लेना चाहिए

आतंकी जहां मिले उसे पकड़ने की जगह उसे गोली मार के उसके शरीर को ठीक उसी जगह पर लटका देना चाहिए


और अब बहुत हुआ पाकिस्तान से प्यार मोहब्बत वाला रिश्ता अब बस और नही पाकिस्तान से सब राजनीतिक रिश्ते अब पूरी तरह से खत्म कर लेने चाहिए

और आतंकवाद को अब जड़ से खत्म कर देना चाहिए

और उन सब मासूम लोगों के परिवार वालों को सरकार को इंसाफ़ जरूर देना चाहिए

और उन सब मारे गये लोगों और उनके परिवार वालों के लिए दुआ जरूर करनी चाहिए ✍️??


साफ़ दिल वाले कहते है तू बहुत किस्मत वाला है जो प्रभु और नीलू दीदी ने तुझे ऐसी जादुई कलम दी है तुझे इस कलम से हर रोज़ कुछ ना कुछ नया जरूर लिखना चाहिए✍️??


ये लेखक है निमाना

शहर है मेरा लुधियाना

जगजीत सिंह सनी

मोबाईल नंबर 9888864058

8675345000