आज कल की युवा पीढ़ी ने वेलेंटाइन डे का सहारा लेकर प्यार का मज़ाक बना रखा है

आज यहां तो कल ना जाने कहा दिल रखा है


असली और सच्ची मोहब्बत तो हमारे फ़ौजी भाई अपने देश से करते है

अपने देश के लिये जीते और अपने देश के लिये मरते है

अपने बूढ़े मां,बाप अपनी बहन अपनी बहन अपने छोटे छोटे बच्चों से वादे तो ढेर सारे करते है

लेकिन जब भी किसी दुश्मन से हो जाता है मुक़ाबला हमारे फ़ौजी भाई अपनी जान देने से बिल्कुल नहीं डरते है


देश के जवान है कितने महान

आज ही के दिन हुआ था पुलवामा हादसा आज कल की युवा पीढ़ी को कहा है याद


44जवानों को हमने था खोया

उन जवानों के परिवार वालों के साथ साथ सारा देश था उस वक्त रोया


बॉर्डर पे अगर जवान ना होते तो आज हम भी किसी के गुलाम होते

खुले आसमान के नीचे हम कहा चैन की सांस ले रहे होते


वेलेंटाइन डे मनाने से अच्छा है उन जवानों को करना चाहिए हमें याद

क्योंकि मेरे देश के जवान सच में बहुत है महान


प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने दिया अपने नादान बेटे सनी को लिखने का काम✍️