बॉलीवुड ने जिसे बड़ी जल्दी था गंवाया ।
जिसकी खुदकुशी की ख़बर ने उसके परिवार वालों और उसके चाहने वालों को बहुत था रुलाया।
अपनी मां के बिना जिसने खुद को अकेला था पाया।
आज उसी सुपर स्टार सुशांत सिंह का सिर्फ़ कहने को जन्मदिन आया।
इतना समय गुज़र गया लेकिन अभी तक सुशांत के घरवालों को इंसाफ़ ना मिल पाया।
राखी तो कई बार आ कर चली गई लेकिन सुशांत की बहनों का अपने भाई को राखी बांधने का सपना फिर कभी पूरा ना हो पाया।
मासूम से दिखने वाले सुशांत ने खुदकुशी आखिर क्यों की ये आज तक उसके घरवालों तो क्या किसी को समझ ना आया।इतना पैसा होने के बावजूद भी वो क्या गम था सुशांत को जिससे वो बाहर ना निकल पाया।
मां से देखी नहीं जा रही थी अपने बेटे सुशांत की हालत क्या इसलिए उसने अपने बेटे सुशांत को उसने हमेशा हमेशा के लिये अपने पास था बुलाया।
देखते है आज प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने मिलकर अपने बेटे सनी से क्या है लिखवाया।
सुशांत की किस किस फिल्म का लिखूं में नाम ।
किया था सुशांत ने हर फिल्म में बड़ा ही जबरदस्त काम।
रोल कोई भी हो हर रोल में सुशांत हो जाते थे फिट ।
एमएस धोनी, पीके, छिछोरे,केदारनाथ, काई पो छे,ये फिल्में तो सुशांत की रही बड़ी हिट ।
7साल में सुशांत ने 60करोड़ रुपए कमाये।।
लेकिन इतना पैसा होने के बावजूद भी सुशांत सिंह राजपूत क्यों अपना दर्द किसी के साथ बांट ना पाये।
इतना पैसा भी फिर बताओ किस काम आये।
सुशांत को याद करके आज भी घरवालों की आंखो से आंसू रुक ना पाये।
प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां मिलकर अपने बेटे सनी से कभी सुबह सुबह तो कभी आधी रात को लिखवाये✍️

