चलो आज फिर प्रभु और नीलू दीदी से कहकर लिखवाते है।

जन्मदिन है मेरे भांजे सिमर का उसके जन्मदिन को कलम के ज़रिए खास बनाते है।


स्टाइल सिमर किसी का करता नहीं कॉपी।

फ्री फायर खेलना बन चुकी है इसकी हॉबी।


घर के सारे काम हमारा सिमर कर लेता है।

बच्चा होने के बावजूद सिमर अक्सर बड़ों वाली बातें कर लेता है।


बब्बू जीजू और बहन तरन की आंखों का है सिमर तारा।बहुत प्यारा है हम सबको सिमर हमारा।


बन ठन के रहना पसंद करता है।

हर किसी की नकल उतारने का काम बड़े अच्छे तरीके से करता है।


दोस्ती सिमर अपने दोस्तों से पूरी निभाता है।

दोस्त कीरत के साथ पतंग उड़ाता और फ्री फायर गेम के मैच लगाता है।


कई बार मम्मी पापा या दोस्तों के साथ डोमिनोज पिज़्ज़ा चले जाना।

कई बार मिस्टर शेफ से कुछ ना कुछ मंगवा के खाना और दूसरों को भी खिलाना।


फोटो शूट करवाने का भी हमारा सिमर शौंक रखता है।

हर किसी से सिमर मस्ती मज़ाक भी खूब करता है।


प्रभु सिमर को आप हर खुशी देना।

इसे और मेरे बाकी भांजो को भी प्रभु आप हर खुशी और कामयाबी देना।


सनी के हिस्से की खुशियां भी प्रभु आप मेरे अपनों को देना।

प्रभु आप,नीलू दीदी और मां आप अपने बेटे सनी को ऐसे ही थोड़ा थोड़ा लिखना और सीखा देना✍️