मौसम ने एक दम से करवट बदली ।

कुछ दिन पहले जहां लग रही थी सर्दी अब लगने लगी है पूरी गर्मी ।


धूप में अब बैठा नहीं जाता ।

पंखा चलाये बगैर अब सोया नहीं जाता ।


तापमान एक दम से रोज बढ़ रहा है ।

मौसम हर साल नया ही रंग बदल रहा है ।


पिछले साल नवंबर दिसंबर महीना में इतनी ठंड ना पड़ी।

पहली बार ऐसा हुआ के लोहड़ी के बाद एक दम से ठंड बढ़ी ।


कितने दिनों तक लोगों ने सूरज नहीं देखा ।

मौसम का लोगों ने अलग ही रूप देखा ।


अभी तो मार्च महीना आधा हुआ है ।

लेकिन गर्मी का एहसास लोगों को पूरा हुआ है ।


अप्रैल, मई,जून,जुलाई,अगस्त,सितंबर आते आते क्या हाल होगा ।

अगर बिजली के कट लगे तो लोगों का और भी बुरा हाल होगा ।


हर इंसान को एक पौधा लगाना होगा ।

बढ़ रहा है प्रदूषण अपने वातावर्ण को हमें मिलकर बचाना होगा ।


धूल मिट्टी से लोगों को सांस लेने में तकलीफ़ हो रही ।

टूटी है शहर की कई सड़के लोगों को आज कल हड्डियो में दर्द की शिकायत बहुत हो रही ।

सरकारें और प्रशासन की टीमें कई सालों से कुंभकर्ण की नींद सो रही ।


बिना बताएं आधी आधी रात को बिजली चली जाती ।

बच्चों और लोगों की नींद पूरी ना हो पाती ।

प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां के आशिर्वाद के बिना तो सनी से इतनी भारी कलम लिखने के लिये उठाई नहीं जाती । ✍️