आज कल के रिश्ते हो गये खोखले

जो रिश्तेदार मुंह पे बने अच्छे और पीठ पीछे हमारी बुराई करे ऐसे बहुत मिल जाएंगे रिश्तेदार दोगले


खुद के दिल और नियत नहीं साफ़

अपनों के लिऐ ही उनके दिल में पाप


ना मां चाहिए ना इन्हें बाप चाहिए

इन्हें तो बस मां बाप की ज़मीन और उनका पैसा चाहिए


फालतू की रखते अकड़

ढीली हो रही आज कल रिश्तों की पकड़


हर ऐक इंसान ने इस दुनिया से जाना है

दिलो में प्यार नहीं ऐक दूसरे के लिऐ

ज़मीन और पैसो के लिऐ लड़ना तो बस ऐक बहाना है


कुछ भाई बहनों में नहीं रहा प्यार

मतलबी है आज कल आधे से ज्यादा के यार


दुनिया दिखावा करते कुछ लोग बहुत अच्छा बनने का सिर्फ़ दिखावा करते

अपने पैसों का बहुत ज्यादा घमंड करते

खुदा और वक्त दोनों से नहीं डरते


किसी साफ़ दिल वाले की बुराई लोगों के पास जाके करना

ऐसे रिश्तेदारों ने कभी नहीं सुधरना


ज़िन्दगी मिलती है ऐक बार

आज कल तो पता नहीं चलता कब निकल जायेगी किस की जान


थोड़ी हिम्मत दिखाया करो

लोगों से नहीं जिसके साथ मतभेद हो बातें उसके मुंह पे किया करो


अपनों को लड़ाई का लोगों ने फ़ायदा उठाना

लोगों का काम है आग