बड़े दिनों बाद आज कलम उठाने जा रहा हूं ।
मां को गुजरें हुआ आज एक साल हो गया इसलिए एक और पोस्ट अपनी मां के नाम करने जा रहा हूं ।
मां आज आपको गुज़रे हुआ है सिर्फ़ एक साल ।
क्या बताएं मां कैसा है आपके बिना हम सबका हाल ।
आज भी वो पिछले साल 22अक्टूबर का दिन याद आता है ।
आज भी वो दिन याद आते ही दिल पूरी तरह से डर जाता है।
लाख कोशिश करते है हम सब मां लेकिन आंखों से आंसू अपने आप आ जाता है ।
मां आपको तो रहती थी अपने बेटे सनी की फिक्र बड़ी ।
मां आपकी कमी अक्सर कई बार हमें बहुत पड़ी ।
मां तेरे जाने के बाद एक बात समझ में आई ।
बड़ी से बड़ी खुशी भी मां के जाने की कमी ना कभी भर पाई ।
पता है मां मुझे सबने एक दिन चले जाना ।
किसी ने आज तो किसी ने कल चले जाना ।
मां वो तेरा मुझे गले लगाना ।
हर मुश्किल वक्त में मां तूने मेरा पूरा साथ निभाना ।
एक वक्त था मां कोई शायर,कोई मुझे लेखक था कहता ।
अब पूछते है कई बार मेरे अपने सनी क्यों तू आज कल इतना चुप रहता ।
दिल की बात किसी से चाह के भी मां कही नहीं जाती ।
सच कहता हूं मां हम सबको आपकी याद हर रोज़ बड़ी आती ।
पापा आज भी अपने दोस्त (मां)आपको बहुत याद करते है।
आपके साथ बिताया हुआ वो एक एक पल वाला किस्सा हम सबको रोज़ सुनाया करते है ।
लेकिन मां आपके जाने से पहले पता नहीं ऐसे लगता है जैसे आसमान में कोई तारा टूट गया ।
क्यों मां आपसे हम सबका इतनी जल्दी साथ छूट गया ।
आज हर कोई पूछता है सनी तू अब क्यों इतना चुप रहता है ।
अपने दिल की बात तू किसी को क्यों नहीं बताता है ।
मां कभी कभी ज़िन्दगी में ऐसा भी वक्त आता है ।
सबको हंसाने वाला भी एक दम से चुप हो जाता है ।
मतलब का है ये ज़माना इसे किसी का दर्द कहा समझ आता है ।
जब कोई अपना किसी से जुदा होता है तब लोगों को किसी दूसरे का दर्द समझ में आता है ।
मां कहती है मेरे बेटे सनी प्रभु और नीलू दीदी की कलम ही तुझे पहचान दिलायेगी ।
जब जब मेरे बेटे सनी तू कुछ भी लिखेगा तेरी मां को बहुत खुशी मिल जायेगी ।
कलम है ये प्रभु और नीलू दीदी की दी हुई ये तो चलती जायेगी ।
मां कहती है मेरे बेटे सनी तू हिम्मत से काम लेना ये कलम तुझसे अभी बहुत कुछ लिखवायेगी ✍️

