डांस और फिटनेस की है जो है बहुत बड़ी दीवानी।
आज बताने जा रहा हूं मलाइका अरोड़ा की ज़िन्दगी की कहानी।
सब कहते है सनी तेरे ऊपर प्रभु,नीलू दीदी और तेरे मां,बाप की किरपा बड़ी है ।
मैंने कहा ये कलम इतनी खास है इसलिए तो हर रोज़ कुछ नया लिखने के लिये अपने आप चल पड़ी है ।
सिर्फ़ 11साल की उम्र में इनके मां बाप का एक दूसरे से तलाक़ हुआ था।
एक इंटरव्यू में इन्होंने बताया था मुझे तो उस वक्त कुछ भी नहीं पता था इतनी जल्दी ये सब कैसे और क्यों हुआ था।
बॉलीवुड में आने के लिये मलाइका ने खूब पसीना बहाया।
मलकीत सिंह के साथ इनका गाना गुड़ नालों इश्क़ मीठा आज तक कोई भूल ना पाया।
इनके गाने छैया छैया ने तो उस वक्त खूब तहलका मचाया।
अरबाज खान के साथ साल 1998 में इन्होंने अपना घर बसाया।
लेकिन साल 2017में इनके तलाक़ ने तो सब को
चौंकाया।
मलाइका अरोड़ा ने फ़िल्म दबंग में मुन्नी बदनाम के गाने पे जैसा डांस करके दिखाया।
इनके जैसा डांस कई बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों से हो ना पाया।
आज कल मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अक्सर दिख जाती है।
इतनी फिट रहने के मलाइका पता नहीं क्या खाती है।
जब भी मलाइका और अर्जुन दोनों की जोड़ी एक साथ दिख जाती ।
मीडिया को छापने के लिये एक मसालेदार ख़बर मिल जाती।
इतनी फिटनेस मलाइका अरोड़ा कहा से लाती है।
इन्हें देख कर लोगों के मुंह से अक्सर ये बात निकल जाती है।
कुछ अपने पूछते है सनी इतनी शायरी तुम्हें कहा से आती है।
और कुछ पूछते है सनी इतनी नगमें तुमसे कैसे बन जाती है।
मैं बस उन्हें इतना कहता हूं के प्रभु और नीलू दीदी की दी हुई कलम में है ऐसी ताकत इसलिए तो अपने बेटे सनी से रोज़ कुछ ना कुछ नया लिखवाती है।✍️

