क्या कमाल का देश है हमारा ।
देश की जनता किसी भी नेता से सवाल नहीं करती ये कसूर है देश की जनता का सारा का सारा ।
एक दिन में 100करोड़ के 8चीते मंगवाये जाते ।
कितने गरीब और मासूम लोग आज भी है हमारे देश में जो बिना रोटी खाएं रात को सो जाते ।
चुनावों के वक्त जनता को मीठे मीठे सपने दिखा दिये जाते ।
लेकिन चुनावों के बाद कई नेता अपने वादों से पलट जाते ।
आखिर कब तक हमारे देश में धर्म की गंदी राजनीति होगी ।
जब तक इस देश के पढ़े लिखे युवा राजनीति में नहीं आएंगे ये गंदगी तब तक कभी दूर नहीं होगी ।
हर धर्म को हमारे देश में आपस में लड़वाया जाता ।
आखिर क्यों दंगे करवा के कई मासूमों का खून बहाया जाता ।
ऐसा कमाल का है हमारा देश जहां अपने समय का एक गुंडा मावली भी अपने पैसे और पावर के दम पर इस देश का नेता बन जाता ।
कोई कुछ नहीं कह पाता और कर पाता क्योंकि सबके सामने अपने परिवार का चेहरा आ जाता ।
देश के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा नहीं मिल पाती ।
लेकिन जब चुनाव आता है तो कई नेताओं के आदमियों द्वारा शरेआम शराब बांटी जाती ।
लानत है उन लोगों पर भी जिनकी वोट एक बोतल शराब के लिये बिक जाती ।
तभी तो यहां के बच्चों में विदेश जाने की होड़ लग जाती ।
हमें नहीं चाहिए 100करोड़ के चीते ।
कभी कोई नेता सोचेगा के गरीब और मिडिल क्लास वाले लोग रोज़ मर मर के है जीते ।
1100रुपए सिलेंडर का दाम हुआ ।
पेट्रोल 100के पार हुआ ।
देश की जनता का बुरा हाल हुआ ।
पता नहीं किस मुंह से इस देश के कुछ नेता कहते है यही तो असली विकास हुआ ।
कई सड़को का है इतना बुरा हाल ।
क्यों कोई नहीं करता इस देश से नेताओं से सवाल ।
पढ़े लिखे युवाओं से मेरी विनती है जितना जल्दी हो सके राजनीति में आओ ।
चोर उच्के नेताओं से अपने देश को और लुटने से बचाओ ।
प्रभु,नीलू दीदी और मां आप अपने बेटे सनी को ऐसे ही रोज़ थोड़ा थोड़ा लिखना सिखाओ✍️

