कल देर रात एक बहुत बुरी ख़बर आई ।
जब इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में 130के क़रीब लोगों ने अपनी जान गंवाई ।
कई लोग इस हादसे में ज़ख्मी भी हुऐ ।
पर सोचने वाली बात है अपनी टीम को हारते हुऐ देखकर क्यों लोग इतने बेकाबू हुऐ ।
भीड़ ने तो तांडव मचा दिया ।
कितने लोगों को मौत के घाट उतार दिया ।
हार जीत तो ज़िन्दगी का एक हिस्सा है ।
जो कुछ भी हुआ कल उसके लिये कसूर किसका है ।
क्या पुलिस और प्रशासन के इंतज़ाम पुख़्ता नहीं थे ।
क्या अपनी टीम की हारते हुऐ देखने के लिये लोग त्यार ना थे ।
अक्सर ऐसे हादसे हो जाते है ।
लेकिन फिर भी ऐसे हादसों से सबक क्यों नहीं लिये जाते है ।
खिलाड़ियों पर भी भीड़ ने हमला कर दिया ।
पुलिस ने भी भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया ।
जो लोग इस हादसे में घायल हुऐ उन्हें हस्पताल में दाखिल करवा दिया ।
ऐसे हादसे रोकने पड़ेंगे ।
सख्त से सख्त कदम उठाने पड़ेंगे ।
जो लोग खुद पर काबू नहीं रख पाते ।
वो मैच देखने क्यों जाते ।
दो टीमें खेलगी लेकिन जीत तो एक ही टीम के हिस्से आयेगी ।
कलम प्रभु,नीलू दीदी की दी हुई है अभी पता नहीं क्या क्या लिखवायेगी ✍️

