बहुत ही बुरी ख़बर निकल के सामने आ रही ।

हमारे देश के युवा बच्चों की तरफ़ से खुदकुशी क्यों की जा रही ।


अपना भविष्य बेहतर बनाने के लिये कई बच्चे विदेश चले जाते ।

लेकिन कितने बच्चे जिंदा वापिस लौट नहीं पाते ।


किसी के साथ हादसा हो जाएं वो तो समझ में आता है ।

प्रभु की मर्ज़ी के आगे अक्सर इंसान हार जाता है ।


जिस मां बाप का जवान बेटा या बेटी खुदकुशी कर ले वो बाप तो जीते जी मर जाता है ।

उस मां की कोख उजड़ गई ।

जिसके सामने उसके बेटे या बेटी की लाश पड़ी ।


कई मां बाप आज भी अपने बच्चों की ज़िद की खातिर उन्हें बाहर भेज देते है ।

अपनी आज तक की जमा पूंजी अपने बच्चों को दे देते है।


लेकिन पता नहीं क्या होता जा रहा है हमारे देश के बच्चों को क्यों वो खुदकुशी कर लेते है ।

जो बच्चे ये काम करते है वो तो अपने मां बाप और परिवार वालों को ज़िन्दगी भर ना भर सकेंगे ऐसे ज़ख्म दे जाते है ।


जब हद से ज्यादा कोई बात किसी को करती है परेशान ।

मिलता नहीं है किसी को कोई समाधान ।


प्रभु आपसे सनी करता एक दुआ कोई भी ना ले अपनी जान ।

नीलू दीदी और मां कहती है सनी तू लिखना नहीं छोड़ेगा ये बात अब तू हमारी ले मान✍️