आज बात करवाचौथ के बारे में करते है ।
सनी खुद कुछ नहीं लिखता लिखवाने का काम तो प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां मिलकर अपने बेटे सनी के अंदर हिम्मत भरते है ।
हर शादीशुदा औरत के लिये आज का दिन होता है बड़ा खास ।
अपने पति के लिये करती है हर औरत हार शिंगार ।
हाथों में मेंहदी लगाई जाती है ।
रंग बिरंगी चूड़ियां भी आज के दिन पहनी जाती है ।
सुबह जल्दी उठ के औरतें सरगी खाती है ।
फिर रात होने पर चांद निकलने के बाद अपने पति की पूजा की जाती है ।
अपने पति के हाथों पानी पी कर औरतें अपना व्रत खोलने का काम करती है ।
सारा दिन भूखी रहने का काम कुछ औरतें बड़ी हिम्मत से करती है ।
कुछ औरतें तो शाम को कथा सुनने के बाद थोड़ा सा कुछ खा लेती है ।
लेकिन बहुत कम औरतें ऐसी होती जो रात को ही कुछ खाती और अपने पति के हाथों ही पानी पीती है ।
बड़ी बेसब्री से करवाचौथ वाले दिन चांद का इंतज़ार हर कोई करता है ।
कुछ शायर कहते है ए चांद मैंने जिसे अपना खुदा माना है तू कहा उससे अपना मुकाबला करता है ।
ए चांद तेरी रोशनी रह गई थोड़ी कम ।
जब से हमने उसे देखा दीवाने हुऐ उनके हम ।
कुछ शायर किसी की इबादत में लिखने का काम करते है
लफ्जों को वो कुछ इस तरह से बयां करते है ।
मुंह से कम आंखों से वो ज्यादा बात करते है ।
खुली जुल्फें देख कर उनकी हम किसे बताए हम कितनी आहें भरते है ।
किसे बताएं हम उन पे कितना करते है ।
कुछ शायर अपनी शायरी शायरी में बात इबादत की जरूर करते हैं।
लिखवाने का काम प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां मिलकर अपने बेटे सनी से करते है✍️

