सिर्फ़ कहने को आज मेरा जन्मदिन आया ।
आज सुबह उठते ही मां हर बार की तरह आपने मुझे अपने गले नहीं लगाया ।
क्यों प्रभु आपने इतनी जल्दी हमारी मां को अपने पास बुलाया ।
सुबह उठते ही मैंने जब भी नीचे आना ।
बड़े प्यार से मां मुझे आपने अपने गले लगाना ।
सब ठीक हो जायेगा सनी हर बार मुझे ये बात समझाना।
दिल से मुझे मां आपका दुआएं देना ।
मैं जब जब किसी बात को लेकर परेशान होता था मेरे बोलने से पहले ही मां आपने मेरी आंखें पढ़ लेना ।
सारा दिन करता था मां मैं मस्ती मज़ाक ।
मां ऐसा कोई दिन और कोई पल नहीं जब आती नहीं आपकी याद ।
मां 3,3बेटियों होने के बाद आपने प्रभु से बड़ी मुश्किल से मुझे था पाया ।
पापा ने मुझे वो किस्सा अक्सर कई बार सुनाया ।
ऐसा कोई लाड नहीं मां जो आपने मुझे नहीं लड़ाया ।
मानता हूं प्रभु आपके हाथ में है हर इंसान का आना और जाना ।
लेकिन ज़िन्दगी के कुछ ज़ख्म ऐसे भी होते जिन्होंने कभी नहीं भर पाना ।
प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने मिलकर अपने बेटे सनी से अभी पता नहीं क्या क्या लिखवाना✍️

