पिछले कई सालों से जो अपनी अदाकारी से सबसे मुश्किल काम लोगों को हंसाना वो बहुत ही अच्छे तरीके से करके दिखा रहे है।
कॉमेडी के किंग के नाम से जिन्हें जानती है दुनियां जॉनी लीवर के जन्मदिन के दिन प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां मिलकर अपने बेटे सनी से सुबह की दूसरी पोस्ट लिखवा रहे है।
आंध्र प्रदेश के है जॉनी लीवर रहने वाले।
हर बार अपनी कमाल की अदाकारी से जॉनी लीवर ही है लोगों को हंसाने वाले ।
गरीबी इनके घर एक वक्त हद से ज्यादा थी।
लेकिन लोगों को हंसाने की कला शुरू से ही बहुत ज्यादा थी।
अपनी अदाकारी से रोल मुश्किल से मुश्किल को भी बड़ी आसानी से निभा लेते है।
अदाकारी जॉनी लीवर की देखकर रोते हुऐ इंसान भी मुस्कुरा देते है ।
शुरवाती दिनों में जॉनी लीवर ने स्टैंडिंग कॉमेडियन करी।लेकिन एक दिन सुनील दत्त साहब की नज़र इस कमाल के अदाकार पर पड़ी।
दर्द का रिश्ता इन्हें पहली फिल्म मिली।
लेकिन फिल्म बाजीगर से इन्हें असली सफलता मिली।
350से ज्यादा फिल्में जॉनी लीवर कर चुके है।
लेकिन आज भी इनकी अदाकारी देख के नहीं लगता की अब जॉनी लीवर थक चुके है।
लगातार लोगों को आज भी हंसाना।
समझ नहीं आता जॉनी लीवर ने ये काम कैसे इतने सालों से करके दिखाना।
प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां कहते है बेटे सनी अभी तो हमने तुझे और लिखना सिखाना।
मेरे बेटे सनी मुश्किल है वक्त लेकिन तू बिल्कुल ना घबराना।
एक दिन तेरे जाने के बाद याद जरूर करेगा तुझे ये ज़माना।
✍️

