दिल एक दम से पूरे का पूरा टूट गया
क्योंकि सिर्फ़ एक साल के अंदर अंदर बाप समान बड़े भाई और अब तो मां से भी हमेशा हमेशा के लिए रिश्ता छूट गया
आंखों में आंसू नहीं अब तो सैलाब है
ना पापा है पास ना बड़ा भाई ना और हर रोज़ ना जाने कितनी बार मेरी नज़र उतारने वाली मां है
दर्द अपनों को खोने का मैं किसी को नहीं दिखा सकता
चाह के भी मैं किसी भी अपने को वापिस ला नहीं सकता
प्रभु आपने ये मुझसे कैसे सज़ा दी है
पापा,और बड़े भाई को आपने मुझसे पहले छीन लिया एक मां ही बची थी मेरे पास वो भी आपने छीन ली है
अब बस एक बहन बची है वो भी है सात समुंदर पार
मिलना बड़ी मुश्किल से हो पाता है उससे भी कई सालों बाद एक बार
उस बेचारी बहन का दुख भी क्या कोई समझेगा जो देख न पाई पाई मां को आखरी बार
सब खवाइशे दिल में रह गई
मां मेरे पहले बच्चे को मुंह देखने से पहले ही मुझे अलविदा कह गई
मैंने सोचा था अपने पहले बच्चे का नाम अपनी मां से रखवाऊंगा
इस दुनियां में आने के तुरंत बाद मेरा बच्चा जो भी होगा उसे पहला निवाला अपनी मां के हाथों से पिलाऊंगा
लेकिन दिल की हसरतें दिल में दब गई
पता ही नहीं चला मां कब हमेशा हमेशा के लिए आंखे बंद कर गई
मां आंखों से आंसू अभी तक नहीं रुक रहा
क्योंकि मां आपका चेहरा अब मुझे नहीं दिख रहा
मां इस दुनियां को और लोगों को कहा तेरे अभी का दर्द दिख रहा
सबने एक दिन इस दुनियां से जाना हर कोई मुझे बस ये समझा रहा
देख कर और महसूस करके वो दर्द अपने छोटे भाई अभी की आंखों में आंसू मां को खोने का आंख से आंसू सनी के भी नहीं रुक रहा
इसलिए हो चुकी है आधी रात फिर भी मां बेटे के प्यार और इस दर्द को देखकर ये पोस्ट मेरे छोटे भाई और एक मां के अटूट प्यार के नाम कर रहा
प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां का आशिर्वाद अपने बेटे सनी से लिखवाने का काम कर रहा✍️
