लिखता जाऊं आपके बारे में कभी ना रुके हाथ मेरे ।
कुछ तो रिश्ता है आपके और बीच मेरे ।
आपके लिये लिखता जाऊं ।
कभी कोई ग़ज़ल आपके लिये बनाऊं कभी कोई कविता आपको सुनाऊं ।
क्यूंकि वो आप ही तो जिसने मुझे ग़ज़ल लिखने के लिये कलम पकड़ाई थी ।
उस कलम से ना जाने मैंने ना जाने कितनी गज़ले और कविताएं आपके लिये लिख कर दिखाई थी ।
कुछ गज़ले और इबादत को लेकर जितनी भी कविताएं लिखी वो आपको बहुत पसंद आई थी ।
वक्त निकाल के आप जब भी किसी ग़ज़ल या कविता को पढ़ते हो ।
कहते हो सनी कलम के साथ आप तो कमाल ही करते हो ।
मैंने कहा ये सब आपकी वजह से ही हो सका ।
आपने जब से छूआ मेरे हाथ को और दिया मेरा साथ सनी तो गज़ले और अब कविताएं लिखने लगा ।
मेरी हर ग़ज़ल हर कविता में आपकी आंखें तो कभी आपकी खुली जुल्फों की बात होती है ।
क्योंकि लड़कियां तो बहुत है इस दुनियां में लेकिन हर कोई आपके जैसी खूबसूरत नहीं होती है ।
जिस तरह आपने मुझे समझा ।
ऐसे तो आज तक किसी ने कभी ना मुझे समझा ।
आपने मेरे अंदर ग़ज़ल और कविता लिखने का ऐसा जोश जगा दिया ।
आपकी इबादत ने ना जाने सनी से क्या क्या लिखा लिया ।
हम तो बस इतना कहेंगे हमनें आपको अपना खुदा मान लिया ।
✍️

