मेरा भारत महान।
इस देश के लोग रोज करते कानून का अपमान।
रेड लाईट पार करना लोग समझते अपनी शान।
फाटक के नीचे से इतना रिस्क लेके गुजरते भले चली जाएं इनकी जान।
रोंग साईड पे गाड़ी चलाना।
टू व्हीलर पे चार,पांच लोगों का एक साथ बैठ जाना।
खुद को कुछ लोग समझते है बाजीगर।
पता नहीं कुछ लोग कितनी बेवाकूफ़ो वाली बातें रहे कर।
बाइक पे कई तरह के स्टंट कुछ लोग करके दिखाते।
खुद की और दूसरों की जान अक्सर जोख़िम में डाल देने से बाज़ नहीं आते ।
आये दिन होते है ऐसे हादसे।इन्हें रोकने के लिऐ पुलिस के पास नहीं है कोई ठोस रास्ते।
कुछ बच्चे मां बाप को अपने प्यार का वास्ता देके कर देते है कमज़ोर।
कुछ बच्चे अच्छी बाइक, कार ,और मां बाप से रोज़ मांगते है महंगे फोन।
मां बाप उनकी और अपनी गलती नहीं मानते।
आज कल के बच्चे बहुत जिद्दी है उनके मां बाप ये बात अच्छे से जानते।
पहले बच्चे साइकिल पे स्कूल जाने को समझते थे अपनी शान।
आज कल के बच्चे साइकिल से स्कूल जाना तो छोड़ो पुरानी कार या पुराने टू व्हीलर पे स्कूल जाने को समझते अपनी शान के खिलाफ़ ।
उनको पढ़ाते पढ़ाते मां बाप की निकल जाती है जान।
इस बात से आज ज्यादातर बच्चे है बिल्कुल अनजान।
मां बाप तो सच में बड़े होते है महान।
प्रभु, नीलू दीदी और मेरी मां का हर पोस्ट में लिया जायेगा नाम।जिन्होंने दिया सनी को लिखने का काम✍️
