बॉबी देओल के साथ साल 1995में जिनकी पहली फिल्म बरसात परदे पर थी आई।

पहली फिल्म ने ही इनकी खूब की थी कमाई।

जन्मदिन है ट्विंकल खन्ना का आज इसलिए तो प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने अपने बेटे सनी के हाथों में लिखने के लिये सुबह सुबह फिर से कलम पकड़ाई।

पिता थे इनके सुपर स्टार राजेश खन्ना और मां डिंपल कपाड़िया।

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के साथ साल 2001में तो इनकी बहन रिंकी ने समीर सारन के साथ साल 2003 में अपना घर बसा लिया।

अक्षय कुमार अपनी सफलता का सारा श्रये अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को है देते।

खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार साल में पता नहीं कितनी फिल्में कर लेते।

ट्विंकल खन्ना तो अब फिल्मों में नज़र आती नहीं लेकिन अक्षय कुमार सारा साल ढेर सारी फिल्में करके खूब पैसा कमाते।

अपने पति अक्षय कुमार के साथ जितनी भी ट्विंकल खन्ना ने फिल्में करी।

कोई भी फिल्म इन दोनों की कुछ खास कमाल ना कर सकी।

ट्विंकल खन्ना तो क्या कई और भी दो दो बच्चों की मां बन चुकी है।

लेकिन देखकर दो बच्चों की मां को कुछ लोग आज भी कहते है खूबसूरती उनकी पहले से भी और ज्यादा बढ़ी है।

तीस मार खां,थैंक्यू,पटियाला हाउस,खिलाड़ी786,माइल्स,हॉलीडे,पैडमैन ये सब फिल्में   इनकी कंपनी बना चुकी है। क्योंकि ट्विंकल खन्ना अब फिल्म निर्माता बन चुकी है।

मुझे तो याद भी नहीं प्रभु और नीलू दीदी की कलम सनी से क्या क्या लिखवा चुकी है।

ये दुनियां छोड़ जाने के बाद भी मेरी मां को अपने नालायक सनी की इतनी फिक्र सताती है की वो पापा के और कई अपनों के सपने में आ चुकी है।

रख के बैठे है जो अपने दिल पे बोझ मां तो उनके लिये भी अपने बेटे सनी से गहरे शब्दों वाली पोस्ट लिखवा चुकी है✍️