प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने दिया अपने बेटे सनी को लिखने का काम ।

आज की पोस्ट सुपर स्टार रितिक रोशन के नाम ।


जन्मदिन है इनका आज ।

चलो बताते है इनकी ज़िन्दगी से जुड़े किस्से कुछ खास ।


पिता इनके है राकेश रोशन। 

बड़े प्यार से हुआ था इनका पालन पोषण ।

सिर्फ़ 6साल की उम्र में रितिक रोशन ने पहली बार कैमरे का सामना करना।

खुलके लगे नाचने रितिक कैमरे के सामने किसी से ना डरना ।


पहली फिल्म रितिक रोशन ने कहो ना प्यार है की थी।

पहली फिल्म ही इनकी दर्शकों ने खूब पसंद की थी।


कोई मिल गया फिल्म में रितिक अलग ही नज़र थे आये।

जो भी किरदार रितिक ने अब तक निभाये है इनके चाहने वाले आज तक भूल ना पाये ।


कभी करीना तो कभी कंगना से रितिक का नाम गया था जोड़ा।

कहने वाले कहते है इसलिए इनकी पत्नी सुजैन ने रितिक से 17सालों बाद तलाक लेकर हमेशा हमेशा के लिये इनसे अपना रिश्ता तोड़ा।


कई फिल्में रितिक की रही फ्लॉप कई रही बहुत बड़ी हिट।

लगभग 50साल के होने वाले रितिक रोशन ने आज भी खुद को पूरी तरह से रखा हुआ है फिट।


डांस का आज भी रितिक रोशन को शौंक बड़ा है।।

आज रितिक रोशन का बॉलीवुड में नाम बहुत बड़ा है।


 फिल्म जोधा अकबर में रितिक ने कमाल की भूमिका निभाई।

धूम 2में रितिक ने एक चोर की भूमिका थी निभाई।


गुजारिश, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, अग्निपथ, क्रिश 3 सभी फिल्‍मों में अपने अभिनय के जरिए रितिक ने सभी का मन मोह लिया।इनकी की हुई कई फिल्मों ने करोड़ों का बिजनेस किया ।


आज कई प्रभावशाली सेलिब्रिटीज में रितिक का नाम है आता।

प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां के आशिर्वाद के बिना सनी से एक शब्द तक लिखा नहीं जाता✍️