जिनके जैसा डांस आज तक कोई ना कर पाया ।
ना जाने कितने ही लोगों को जिन्होंने अपने गानों पर नचाया ।
डांस के बादशाह से जो है जाने जाते ।
देखते है आज जाने माने डांस गुरु,फिल्म निर्माता प्रभुदेवा के बारे में प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां मिलकर अपने बेटे सनी से इनके बारे में क्या लिखवाते ।
प्रभुदेवा ने अपना बचपन चेन्नई में बिताया ।
आज करोड़ो लोगों को प्रभु देवा ने अपने डांस का दीवाना बनाया ।
प्रभुदेवा के पिता साउथ की फिल्मों में डांस करते थे।
बचपन में अपने पिता से ही प्रभुदेवा डांस सीखा करते थे ।
आज प्रभु देवा कई फिल्मों में कोरोग्राफी कर चुके है ।
बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों को प्रभुदेवा अपने गानों पर नचा चुके हैं।
रामलता के साथ प्रभुदेवा अपना घर बसा चुके है ।
लेकिन एक बहुत बड़ा सच ये भी है अपने तीन बच्चों में से एक बच्चे को प्रभुदेवा साल 2007,2008 में कैंसर की बीमारी की वजह से गवां चुके है।
अपनी उम्र के 50साल कर लिये प्रभुदेवा ने अब पार ।
लेकिन डांस को लेकर इनकी दीवानगी बढ़ती जा रही है आज भी लगातार ।
कई फिल्में भी प्रभुदेवा हर साल बनाते है ।
कुछ लोग तो इनका डांस देखकर इन्हें हिंदुस्तान का माइकल जैक्सन बताते है ।
सनी खुद एक शब्द तक नहीं लिखता ये तो प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां मिलकर अपने बेटे सनी से लिखवाते है✍️

