भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे सफ़ल कप्तानों की जब भी बात होगी ।

मोहम्मद अजहरुद्दीन की बात जरूर होगी।

आज जन्मदिन है मोहम्मद अजहरुद्दीन का इसलिए आज की पोस्ट इनके नाम होगी।


हैदराबाद में अजहरुद्दीन का जन्म हुआ था ।

एक वक्त हर कोई इनकी बल्लेबाज़ी का कायल हुआ था।


अपने करियर की शुरवात अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ़ साल 1985 में की थी ।

लगातार तीन टेस्ट मैचों में तीन शतक लगा कर अजहरुद्दीन ने अपनी काबिलियत साबित की थी ।

भारत की तरफ़ से खेलते हुऐ अजहरुद्दीन ने कई मैचों में कप्तानी भी की थी ।


सबसे पहले नौरीन से अजहरुद्दीन का निकाह हुआ था ।

लेकिन पूरे 9साल बाद दोनों का तलाक़ हुआ था ।


फिर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री संगीता बिजलानी 

अजहरुद्दीन की ज़िन्दगी में आई ।

एक सड़क हादसे में इनके बेटे अयाज़ ने 19साल की उम्र में अपनी जान गंवाई।


कई रिकॉर्ड अजहरुद्दीन ने थे बनाये ।

लेकिन मैच फिक्सिंग के आरोप से अजहरुद्दीन खुद को बचा ना पाये ।


अच्छा खासा कैरियर पूरी तरह से अजहरुद्दीन का तबाह हुआ ।

ये विवाद अजहरुद्दीन की ज़िन्दगी का सबसे बड़ा हुआ ।


बीसीसीआई ने उस वक्त अजहरुद्दीन पर आजीवन क्रिकेट खेलने का बैन लगाया ।

लेकिन साल 2012में 11सालों के बाद अजहरुद्दीन ने केस जीत कर दिखाया ।


अजहरुद्दीन की ज़िन्दगी पर एक फिल्म अज़हर भी बनी थी।

इस फिल्म में इमरान हाशमी ने क्या गज़ब की एक्टिंग की थी।


मुझे तो याद भी नहीं प्रभु,नीलू दीदी ने अपने बेटे सनी से कौन कौन सी पोस्ट लिखवा ली थी✍️