बास्केटबाल की दुनियां में जिन्होंने खूब नाम कमाया ।

उनके खेल को आज तक कोई भी भूल ना पाया । बास्केटबॉल के किंग कहे जाने वाले माइकल जॉर्डन का आज जन्मदिन आया ।


आज की पोस्ट में इनके बारे में कुछ बताया ।

लिखना तो मुझे प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां आप तीनों मिलकर सिखाया । 


माइकल के पिता ने इन्हें कई बार था आजमाया ।

माइकल जॉर्डन जब बच्चे थे तब उनके पिता ने उन्हें अपने पास बुलाया।

 और एक मामूली सी टी शर्ट को 2डॉलर में बेचने का हुकम सुनाया ।


माइकल जॉर्डन ने सोचा ये कैसे होगा फिर अपना दिमाग लगाया और उस टी शर्ट को अच्छी तरह से धो कर बेच कर दिखाया ।


1 दिन फिर से माइकल जॉर्डन के पिता ने उन्हें अपने पास बुलाया अगली बार उन्होंने माइकल को एक नया हुकम सुनाया।


और एक एक टी शर्ट को 20डॉलर में बेचने का हुकम सुनाया।

 उन्होंने उस कपड़े की अच्छी तरह धुलाई की और अपने एक दोस्त के पास ले जाकर उस पर मिकी माउस का स्टीकर चिपकाया। 

इस बार माइकल जॉर्डन ने उस टी शर्ट को 20डॉलर में बेचने के साथ साथ टी शर्ट खरीदने वाले से 5 डॉलर अलग इनाम भी पाया ।

 

हद तो तब हो गई जब एक टी शर्ट को माइकल जॉर्डन के पिता ने एक और टी शर्ट को $200 डॉलर बेचने को लेकर माइकल को फिर आजमाया ।

लेकिन माइकल जॉर्डन ने तो कमाल ही करदी जब सिर्फ़ 12साल का एक बच्चा माइकल जॉर्डन उसी टी शर्ट पर हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री फराह फावसेट का किसी तरह से ऑटोग्राफ लेकर आया ।

 और फिर उसी टी शर्ट को $200 की जगह $2000 की माइकल जॉर्डन बेच कर आया ।


जब माइकल जॉर्डन घर वापिस आया ।

$2000 डॉलर को अपने पिता के हाथों में पकड़ाया ।

जिसे देखकर माइकल जॉर्डन के पिता की आंखों में आंसू आया ।


तब इनके पिता ने माइकल जॉर्डन से कहा था बेटा तू ज़िन्दगी में अब कुछ बड़ा करेगा ।

एक दिन ये ज़माना तुझे सलाम करेगा ।


अपने शुरवात के दिनों में माइकल जॉर्डन ने गरीबी देखी ।

इतनी मेहनत की माइकल जॉर्डन ने फिर दुनियां ने इनकी कामयाबी देखी ।


कई रिकॉर्ड माइकल जॉर्डन ने बनाये ।

जिसे लोग आज तक ना भूल पाये ।


 माइकल जॉर्डन ने नाइक, कोका कोला, शेवरलेट, गेटोरेड, मैकडॉनल्ड्स, गेंद पार्क फ्रैंक्स, रेयोवैक, व्हीटीस, हेन्स् और एमसीआई जैसे ब्रांडों के साथ काम किया। नाइके ने उनके लिये एक सिग्नेचर जूते बनाये और उन्हे एयर जॉर्डन का नाम दिया।

माइकल जॉर्डन ने तो बास्केटबॉल की दुनियां में कई रिकॉर्ड बना कर इतिहास रच दिया ।


प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने मिलकर अपने बेटे सनी से इतने बड़े खिलाड़ी रहे माइकल जॉर्डन के बारे में अपने बेटे सनी से लिखवा लिया✍️