जिनकी खूबसूरती की आज भी पूरी दुनियां दीवानी है ।
क्योंकि माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्री रोज़ रोज़ कहा बॉलीवुड में आने वाली है ।
जन्मदिन माधुरी दीक्षित का आज आया है ।
माधुरी दीक्षित जी के बारे में लिखने के लिये प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने मिलकर अपने बेटे के हाथों में कलम को पकड़ाया है ।
कहने को माधुरी दीक्षित 50साल से ज्यादा की हो चुकी है
लेकिन माधुरी दीक्षित की खूबसूरती दिन बा दिन और बढ़ चुकी है ।
पूरी दुनियां में माधुरी दीक्षित के चाहने वाले ।
आज कई फैन होंगे माधुरी दीक्षित जी का जन्मदिन मनाने वाले ।
शुरुवात के दिनों में माधुरी दीक्षित ने भी असफलताओं का दौर देखा ।
लेकिन फिल्म तेज़ाब के बाद तो पूरी दुनियां ने माधुरी दीक्षित का एक अलग ही रूप देखा ।
इसी फिल्म के हिट होने के बाद माधुरी दीक्षित ने फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा ।
फिर आमिर खान के साथ दिल फिल्म में माधुरी दीक्षित नज़र आई ।
इनकी ये फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई ।
माधुरी दीक्षित ने फिल्म हम आपके है कौन साइन करने के लिये 3करोड़ की फीस ली थी ।
इस फिल्म ने उस दौर में सबसे ज्यादा कमाई की थी ।
ये बात उस वक्त गिनीज़ बुक में भी दर्ज़ हुई थी ।
उसके बाद कई सालों तक इस फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड ना टूटा ।
आज उम्र के 50साल पूरे करने के बावजूद माधुरी दीक्षित का डांस से साथ ना छूटा ।
कहते है आज भी माधुरी दीक्षित जैसा कोई डांस नहीं कर सकता ।
खूबसूरती में माधुरी दीक्षित का कोई भी मुकाबला नहीं कर सकता ।
अनिल कपूर के साथ क़रीब करीब 20से ज्यादा फिल्मों में माधुरी दीक्षित नज़र आई ।
इनमें से कई फिल्मों तो सुपर हिट साबित हो पाई ।
एक ज़माने में संजय दत्त के साथ और अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित ने नजदीकियां बढ़ाई ।
लेकिन अक्सर कई प्रेम कहानियां किसी ना किसी मजबूरी के चलते कभी पूरी ना हो पाई ।
साल 1999 में माधुरी दीक्षित ने चुप चाप तरीके से डॉक्टर नेने के साथ शादी रचाई ।
एक एक करके दो दो बेटों की खुशी माधुरी दीक्षित और इनके पति की ज़िन्दगी में आई ।
कई डांस शो में माधुरी दीक्षित जज के रूप में भी नज़र आई ।
प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने मिलकर अपने बेटे सनी से सुबह की पहली पोस्ट माधुरी दीक्षित के बारे में लिखवाई✍️

