सबसे मुश्किल काम आज कॉमेडी किंग कपिल शर्मा करके दिखा रहे है ।
क्योंकि लाखों,करोड़ो लोगों को आज ये हंसा रहे है ।
बड़ा मुश्किल है आज किसी को भी हंसाना ।
क्योंकि इस ज़माने को अच्छे से आता है किसी का भी दिल दुखाना ।
जन्मदिन है आज कपिल शर्मा का चलो इनके जन्मदिन को कलम से खास बनाते ।
सनी खुद कहा कुछ लिख पाता है ये तो प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां मिलकर अपने बेटे सनी से लिखवाते ।
आज कपिल शर्मा बहुत बड़ा नाम बन चुके है ।
कॉमेडी के साथ साथ कई गाने भी कपिल शर्मा गा चुके है ।
और तो और अब तो ये अपनी खुद की कम्पनी भी लगा चुके है।
नाम और पैसा तो कपिल शर्मा खूब कमा चुके है ।
आज कपिल शर्मा को सबने लोगों को हंसाते हुऐ देखा ।
लेकिन एक वक्त इन्होंने भी अपनी ज़िन्दगी का सबसे मुश्किल दौर देखा ।
शहर अमृतसर से कपिल शर्मा संबंध रखते है ।
स्टाइल कपिल शर्मा हर बार अलग ही रखते है ।
बड़ी मीठी दी है प्रभु ने कपिल शर्मा को आवाज़ इसलिए गीत गाने का भी कपिल शर्मा शौंक रखते है ।
कॉमेडी तो कपिल शर्मा लाज़वाब करते है ।
कुछ तो खास बात है कपिल शर्मा की कॉमेडी में तभी तो आज भी लोग इनके एपिसोड का इंतज़ार करते है ।
एक समय कपिल शर्मा ने बड़ा मुश्किल दौर देखा ।
बड़ी छोटी उम्र में उन्होंने अपने पिता को खुद से और परिवार से हमेशा हमेशा के लिये बिछड़ते हुऐ देखा ।
गिन्नी चत्रथ के साथ कपिल शर्मा ने अपना घर बसा लिया ।
पहले प्रभु से उन्होंने एक खूबसूरत बेटी को तो अभी कुछ महीने पहले बड़े प्यारे से बेटे को प्रभु से पा लिया ।
अपनी पहली ही फिल्म किस किस को प्यार करूं में कपिल शर्मा ने एक साथ 4अभिनेत्रियों से इश्क़ फरमा लिया ।
कई अवॉर्ड फंक्शन में कपिल शर्मा एक्रिंग करते है ।
इनके शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में कोई भी अभिनेत्री आ जाये अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिये कपिल शर्मा हर अभिनेत्री के साथ खुल्के फ्लर्ट करते है ।
कई बड़े बड़े घर और एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ी है आज कपिल शर्म के पास ।
प्रभु की दी हुई कलम ये है बड़ी खास ।
कलम प्रभु की है इसलिए दिन रात चलती ही जाती ।
दुआ नीलू दीदी की रोज़ बिना मांगे मिल जाती ।
पापा के सपने में आकर अक्सर आज भी मां कहती है मुझे मेरे बेटे सनी की फिक्र आज भी बड़ी है सताती।
क्योंकि उससे अपने दिल की बात किसी से कही ही नहीं जाती✍️

