प्रभु, नीलू दीदी और मां से आशिर्वाद लेकर उनके बेटे सनी ने सुबह उठते ही कलम पकड़ी।

जन्मदिन है जिसका आज वो है दुनियां की सबसे छोटी लड़की।


नाम है उसका ज्योति आम्गे ।

आज कल का इंसान पैसे को पाने के लिये दिन रात भागे।


पूरी दुनियां में इनकी अलग पहचान बन चुकी है।

अपना नाम ये गिनीज़ बुक में भी दर्ज़ करवा चुकी है।


अपनी कमज़ोरी को इन्होंने अपनी ताक़त बना लिया।

सब लोगों ने इन्हें खूब प्यार दिया ।


सिर्फ़ 2फुट ,0.6इंच की है इनकी ऊंचाई।

लेकिन इनकी बातों में होती बड़ी गहराई।


वजन है इनका सिर्फ़ 5.5किलोग्राम।

ज्योति आम्गे बन चुकी है पूरी दुनियां के लिये एक मिसाल।


इनके ऊपर कई डॉक्युमेंट्री बन चुकी है ।

ये बिगबॉस से लेकर कई और शो में भी आ चुकी है।

मुझे तो याद भी नहीं प्रभु,नीलू दीदी की कलम सनी से क्या क्या लिखवा चुकी है✍️