जन्मदिन आज गुरदास मान साहब का आया ।
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को इन्होंने बुलंदियों तक पहुंचाया ।
गाने गाये गुरदास मान साहब ने आज तक कई लाज़वाब।
आवाज़ में इनकी बड़ी है मिठास।
फिल्मों में भी इन्होंने अपना हुनर था आजमाया।
इतिहास के पन्नों पे अपना नाम लिखवाया।
इनकी फिल्म उचादर बाबे नानक और शहीदे मोहब्बत को आज तक कोई ना भूल पाया।
जो भी गुरदास मान साहब ने गाना गाया।
हर कोई अपने परिवार के साथ बैठ के देख और सुन पाया।
बिजली बोर्ड में नौकरी से की थी मान साहब ने शुरुवात।
कुछ लोगों ने जब सुना था मान साहब को पहली बार।कहा था तब लोगों ने बहुत बुलंदियों पे आप जाओगे क्योंकि गज़ब का है आपके गाने का अंदाज़।
लोगों ने इनको और इनकी आवाज़ को अपने दिल में बसाया।
प्रभु ने ऐक बार इन्हें मरते मरते बचाया।
अपने ऐक करीबी को इन्होंने उस हादसे में गंवाया।
लोगों के प्यार और साई लाडी शाह जी के आशिर्वाद से मान साहब को नकोदर गदी पे बिठाया।
पिछले कुछ समय में हुआ था ऐक विवाद।
हिंदी भाषा को लेकर इन्होंने दिया था ऐक बयान।
कुछ पागल और सिरफिरे लोगों ने किया था इनका बहुत अपमान।
बहुत शर्म की है ये बात।
गुरदास मान साहब आम नहीं है इंसान।
लोगों का क्या है ये किसी पे भी ऊंगली उठा देते है।अगर कुछ बुरा हो जाएं इनकी ज़िंदगी में ये इंसान तो छोड़ो प्रभु को भी बहुत कुछ सुना देते है।
दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के पास जाके इन्होंने अपना दर्द दिखाया ।
कोई भी उस वक्त भी गुरदास मान साहब को समझ नहीं पाया।
क्यों उस विवाद को इतना गया बढ़ाया।
किसी ने भी मान साहब को उस वक्त माईक तक नहीं पकड़ाया।
फिर भी मान साहब को बिलकुल भी गुस्सा नहीं आया। क्यों उस वक्त किसी को भी इतने अच्छे इंसान की इज्ज़त का ख्याल तक ना आया।
अपने दिल के दर्द को इन्होंने उस वक्त रो के बताया।
जिन्होंने अपने गानों और अपनी जिंदादिली से हम सबको जीना सिखाया।
इतने अच्छे इंसान है गुरदास मान साहब मैं तो हूं इनका पूरा मुरीद तभी तो प्रभु और नीलू दीदी से कह के सनी ने इनकी ज़िंदगी के बारे में थोड़ा सा ही सही कुछ तो लिखवाया✍️

