लुधियाना शहर का नाम लेकर जिन्होंने बॉलीवुड तक चमकाया ।

अपने गानों से जिन्होंने बच्चों से लेकर बड़ों तक अपना दीवाना बनाया।

सुपर स्टार अदाकार और सुपर हिट गीत गाने वाले दिलजीत दोसांझ का आज जन्मदिन आया।


दोसांझ कला जालंधर में इनका जन्म हुआ था।

ऐसा कोई गाना नहीं जो दिलजीत का हिट ना हुआ था।


अपनी पढ़ाई इन्होंने लुधियाना के हरिकृष्ण स्कूल से पूरी करी।

कैरियर की शुरुवात इन्होंने अपनी पहली एल्बम इश्क़ दा उड़ा ऐडा से करी ।

फिल्मों की शुरवात इन्होंने गिप्पी ग्रेवाल के साथ फिल्म मेल करा दे रब्बा से करी ।


अक्सर इनके कई गाने लड़कियों या शराब पर होते ।

विवाद इनके गानों को लेकर छोटे नहीं बहुत बड़े होते।


हनी सिंह के साथ इन्होंने गाना गाया था लक 28, कुड़ी दा।

जो कुछ लोगों को तो बहुत पसंद आया तो कुछ लोगों ने इस गाने को सही नहीं ठहराया।


इनकी फिल्म जट एंड जूलियट 1और 2ने तो कमाई के मामले में एक अलग ही रिकॉर्ड था बनाया।

करीना कपूर के साथ पहले उड़ता पंजाब और फिर गुड न्यूज फिल्म में दिलजीत ने काम करके दिखाया।


आज दिलजीत एक बहुत बड़े सेलिब्रिटी बन चुके है।

पैसों के मामले में ये अपने बाकी साथियों से बहुत आगे निकल चुके है।

गाड़ियों और बंगले तो बात बाद की है।

दिलजीत अपना प्राइवेट प्लेन तक खरीद चुके है।


शुरवात के दिनों में जिस पैसों के लिये दिलजीत ने तरसना।

आज उसी पैसों ने दिलजीत दोसांझ पे जम के बरसना।


कभी दिलजीत के पिता बस थे चलाते ।

आज दिलजीत लाखों नहीं करोड़ो रुपए कमाते।


आज दिलजीत ने पॉलीवुड हो या बॉलीवुड दोनों में अपनी बना रखी है पूरी पकड़।

कुछ लोग कहते है दिलजीत दोसांझ में है बड़ी अकड़।


पैसा इंसान से बहुत कुछ करवा लेता।

लेकिन जब इंसान का बुरा वक्त आता वो राजे को भी बिखारी तक बना देता। 


गाने ऐसे हो जो नौजवानों को सही रास्ता दिखाएं।

आज कल के बच्चों को गुंडा मवाली ना बनाएं।


लड़कियों या शराब पे ही क्यों गाने बनाएं जाते।

क्यों आज कल के गीतकारों से गुरदास मान साहब या नुसरत साहब जैसे गीत ना गाएं जाते ।

 

आज की युवा पीढ़ी हिप हॉप की है बड़ी दीवानी ।

मां बाप अपने बच्चों को लेकर परेशान है घर घर की है यही कहानी।


जगजीत साहब को आज कोई बच्चा नहीं सुनता।

आज कल का हर बच्चा सारा दिन हिप हॉप सुनता।

प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां से आशिर्वाद लेकर सनी शब्दों को बड़े प्यार से बुनता ✍️