जन्मदिन आज मेरे भांजे दमन का है आया ।

प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने देखते है अपने बेटे सनी से क्या लिखवाया। 


दिल के मेरे है ये है बहुत पास।

दमन भांजा है मेरा बहुत खास।


आम बच्चो की तरह नहीं है ये चुस्त चालाक।

कभी कभी थोड़ी देर से समझता है ये कोई बात।


इसे क्या किसी को भी नहीं पता था इस बार मां किसी के भी जन्मदिन पर हमारे साथ ना होगी ।

लेकिन एक विश्वास और एहसास है की हमारी मां आज भी ऊपर बैठी हम सबको अपनी दुआएं दे रही होगी। 


आज भी अपनी नानी की तस्वीर देखकर दमन की आंखें भीग जाती है ।

कई बार कहता है मुझसे सनी मामू नानी की याद बड़ी आती है।


इसकी ज़िन्दगी को लेकर सबके दिल में उठते कई सवाल।

आज कल कबीर और आरुष की वीडियो बनाने का हुआ है इसके सर पर भूत सवार।


पता नही प्रभु आपको क्या मंजूर। 

ऐक दिन दमन तुम्हारा भी आयेगा याद रखना ये बात तुम जरूर।


इंसान के हालात बदल जाते है।

जो एक बार चले जाते इस दुनियां से वो लौट के वापिस कभी नहीं आते है ।


आज कल के बच्चे मां बाप को बहुत करते परेशान।कभी मोबाइल, मोटरसाइकिल,या कार की करते मांग।

कभी किसी चीज़ की दमन ने नहीं की डिमांड।


 दिल से थोड़ा है कमज़ोर।

कोई कुछ कह दे इसे आसूं ये अपने नहीं पाता रोक।


प्रभु आप इसे सही रास्ता दिखा दिखा देना। 

ऐक अच्छा इंसान इसे प्रभु आप इसे बना देना ।

 प्रभु,नीलू दीदी और मां आप तीनों अपने बेटे सनी से मेरी आखरी सांस तक लिखवा लेना✍️