आज जिनकी की जायेगी बात।

वो नहीं है किसी परिचय के मोहताज।


क्रिस्टीयानो रोनाल्डो फुटबॉल जगत के बन चुके है बहुत बड़े नाम ⭐।

प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने दिया लिखने का सनी को काम ।


चलो आज बताते है इनके जन्मदिन पर इनसे जुड़े कुछ राज़ । 

ज़िन्दगी इनकी बिल्कुल नहीं थी आसान।

बहुत मुश्किल थे इनके घर के हालात।

पढ़ाई पे बिल्कुल भी नहीं लग रहा था इनका ध्यान।

सोच लिया था तब इन्होंने फुटबॉल के खेल को मैं बनाऊंगा मैं अपनी असली पहचान ।


14साल की छोटी सी उम्र में लगी थी इन्हें गंभीर बीमारी।

घर वालों पे उसी वक्त इलाज़ करवाने की आई ज़िमेदारी भारी।


डॉक्टर ने फुटबॉल खेलने से साफ़ किया था इन्हें मना।लेकिन कुछ दिनों बाद ही फिर से फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया डॉक्टर और घरवालों की बातों को कर दिया था रोनाल्डो ने अनसुना।


जब कामयाबी ने इनके सर को छुआ।

तभी इनकी मां को कैंसर हुआ।

फिर करवाया इन्होंने अपनी मां का इलाज़।

लेकिन ज्यादा शराब पीने के कारण इनके पिता की चली गई एक दिन जान।


कई रिकॉर्ड इन्होंने बनाये।

गोल्डन बूट और प्लेयर का खिताब भी रोनाल्डो कई बार जीत के लाये ।


हर कोई हो गया था इनके खेल का दीवाना।

कई नामी कल्ब वाले चाहते थे क्रिस्टीयानो रोनाल्डो को

 अपनी टीम की तरफ़ से फुटबॉल खिलाना।


नाम और शोहरत क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने इतना कमाया।आज तक कोई भी ठीक तरह से हिसाब लगा ना पाया।


पार्टी करने के क्रिस्टीयानो रोनाल्डो है बड़े दीवाने।

ऐक पोस्ट डालते है ये अपनी और करोड़ो लोग है इनकी पोस्ट को देखने वाले।

महंगी से महंगी गाड़ी का रखते है शौंक।

अपनी जिन्दगी को जीते है बिना कोई रोक टोक।


 ऐक पोस्ट इंस्टाग्राम की करती है इनकी तक़रीबन 7करोड़ की कमाई।

मेरे सबसे पसींदा खिलाड़ी है क्रिस्टीयानो रोनाल्डो।

तभी तो प्रभु, नीलू दीदी और मेरी मां से कह कर सुबह की पहली पोस्ट रोनाल्डो के लिये लिखवाई✍️