जब जब फिल्म जगत में अच्छे अभिनेता अच्छे निर्माता और अच्छे निर्देशक की बात होगी ।

अजय देवगन जैसे सुपरस्टार की बात जरूर होगी ।


पंजाबी परिवार से अजय देवगन रखते है तालुकात ।

चलो बताएं इनके जन्मदिन पर इनकी ज़िन्दगी से जुड़े आज कुछ राज़ ।


अजय देवगन के पिता वीरू देवगन जी को कौन नहीं जानता ।

अजय देवगन हर तरह का रोल बड़ी आसानी से निभा सकते है ये बात आज हर कोई मानता ।


अजय देवगन की मां का नाम वीणा जो के है एक फिल्म 

निर्माता ।

अजय देवगन के पूरे परिवार को बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाना बड़े अच्छे से है आता ।


अजय देवगन जी ने अपनी शुरवात की पढ़ाई सिल्वर बीच हाईस्कूल से की थी ।

फिल्में तो अजय देवगन साहब ने एक से बड़ी एक की थी।

और एक सच ये भी है के साल 1999में अजय देवगन साहब ने शादी उस समय की सबसे खूबसूरत बॉलीवुड की अभिनेत्री काजोल से की थी ।


पहली बार अजय देवगन और काजोल फिल्म हलचल में एक साथ नज़र थे आये ।

धीरे धीरे इन दोनों को प्यार हुआ तब जाकर इन्होंने फ़ैसला किया चलो अब हम दोनों एक साथ अपना घर बसाये ।


शुरुवात के दिनों में कई लड़कियां अजय देवगन साहब की लुक पर थी मरती ।

आज भी दुनियां अजय देवगन साहब की अदाकारी की खूब तारीफ़ करती ।


अजय देवगन साहब की पहली फिल्म फूल और कांटे रही ।

ये फिल्म उस ज़माने की सुपर हिट रहीं।


इस फ़िल्म में अजय देवगन साहब ने दो बाइक्स पर खड़े होकर क्या गज़ब का स्टंट करके दिखाया था ।

दर्शकों को इनका ये स्टंट बहुत पसंद आया था ।


इतनी कमाल की अजय देवगन साहब अदाकारी करते ।

लेकिन एक सच ये भी है अजय देवगन साहब सिगरेट का भी खूब सेवन करते ।


इन सबके बावजूद अजय देवगन अपनी अदाकारी के दम पर कई अवॉर्ड जीत चुके है ।

हर बार अलग अलग तरह के किरदार निभा कर अजय देवगन साहब लोगों के दिलों को कई बार जीत चुके है ।


कई बार खुद को किस्मत वाला समझता हूं क्योंकि ऐसे बड़े बड़े लोगों के जन्मदिन पर प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां अपने बेटे सनी से अब तक पता नहीं क्या क्या लिखवा चुके हैं✍️