दुनियां छोड़ने के बाद भी मेरी मां को अपने बेटे सनी का फिक्र बड़ा सताया है ।
छोड़ चुका था प्रभु,नीलू दीदी की कलम से लिखना लेकिन मेरी मां ने अपने बेटे सनी के हाथों में उसी कलम को फिर से अपने बेटे सनी के हाथों में पकड़ाया है।
प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने मिलकर सुबह की पहली पोस्ट क्रिस्टियानो रोनाल्डो और फिर दूसरी पोस्ट अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर अपने बेटे सनी से लिखवाई ।
पिता इनके अमिताभ बच्चन और इनकी मां जया बच्चन की अदाकारी का हर कोई था दीवाना ।
लेकिन इतनी फिल्में करने के बावजूद भी अभिषेक बच्चन की किस्मत का सितारा चमक ना पाना ।
चलो अभिषेक बच्चन की ज़िन्दगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते ।
जो एक बार ये दुनियां छोड़ के चले जाते वो लौट के वापिस नहीं आते ।
फिल्म रिफ्यूजी अभिषेक बच्चन के कैरियर की पहली फिल्म रही थी ।
लेकिन ये फिल्म पूरी तरह से असफल रही थी ।
सरकार राज’, ‘युवा’, ‘बंटी और ‘बबली’ ‘गुरु’ जैसी फ़िल्मों में अभिषेक बच्चन ने दमदार रोल किया ।
फिल्म धूम के जितने भी पार्ट बने उन सब में अभिषेक बच्चन ने पुलिस वाले का रोल किया ।
कई खेलों को लेकर अभिषेक बच्चन की दीवानगी है बड़ी प्रो कबड्डी में इनकी टीम जयपुर पिंक पैंथर पूरे जोश के साथ हर बार विरोधी टीम से हर लड़ी ।
फुटबाल की टीम में भी है अभिषेक का हिस्सा ।
इनका और विश्व सुंदरी इनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन का बड़ा दिलचस्प है शादी वाला किस्सा ।
विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय को इन्होंने अपनी पत्नी बनाया ।
सलमान खान करते थे हद से ज्यादा ऐश्वर्या को प्यार इसलिए ऐश्वर्या के जाने के बाद सलमान खान ने अपना घर नहीं बसाया ।
मैं क्यों शुक्रिया अदा ना करूं प्रभु,नीलू दीदी का जिन्होंने इस नादान सनी से रोज़ पता नहीं क्या क्या लिखवाया ।
मां तेरे साथ बिताया एक एक पल अक्सर बड़ा याद आया।
मां तेरे जाने के बाद तेरा बेटा सनी अपने दिल की बात किसी से कह ना पाया ।
क्या इसलिए ये दुनियां छोड़ने के बाद भी मां तुझे अपने सनी का फिक्र बड़ा सताया✍️

