जिसे हम सब कहते है शिक्षा का घर(स्कूल,और कॉलेज)।
आज बता रहा हूं ये क्या रहे है कर।
दो साल से ज्यादा का समय करोना को होने को आया।सच सच बताना क्या कभी बच्चों ने करोना काल के दौरान ऑनलाइन क्लास को अच्छे ढंग से लगाया।
छोटे बच्चे कहा ऑनलाइन क्लास लगाते है।
ये तो बिना रोए बड़ी मुश्किल से स्कूल तक नहीं जाते है।
कुछ प्राइवेट स्कूल वालों ने हर बार बच्चों और उनके मां बाप का खूब फ़ायदा उठाया।
बच्चो के भविष्य और उनके मां बाप पे क्यों इन्हें जरा भी कभी तरस ना आया।
कुछ प्राइवेट स्कूल और कॉलेज वाले तो बन चुके है लुटेरे।पैसों के लिऐ ये मासूम बच्चों के मां बाप को घेरे।
कुछ स्कूल वाले समझते मां बाप के पास तो पड़ा है पैसों का खज़ाना है।
उन्हें क्या पता मां बाप ने अपने बच्चे को पढ़ाने के लिऐ कितना पसीना है बहाना ।
करोना बीमारी के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान उन बच्चो ने उठाया जिन्होंने हर बार पढ़ाई में टॉप करके दिखाया।
सबसे ज्यादा फ़ायदा नालायक बच्चो ने उठाया।
जिन्होंने बिना पढ़े ही खुद को अगली क्लास में पाया।
करोना की वजह से बच्चो की पढ़ाई पे बहुत असर पड़ा ।
स्कूल बंद जब हुऐ थे इसी वजह से बच्चो में सारा दिन फ़ोन चलाने और गेम खेलने का क्रेज़ बढ़ा ।
इसे देख कर मां बाप का बच्चो पे गुस्सा बहुत चढ़ा ।
आज ज्यादातर बच्चो को आंखो की प्रॉब्लम हो रही। डॉक्टर कहते है आज ज्यादातर बच्चो की तो बहुत छोटी उम्र में आंखो की रोशनी कम हो रही।
सारा दिन बच्चों को फोन चलाने से मां बाप को रोकना पड़ेगा।
अगर ऐसा ना किया तो इसका परिणाम बाद में बच्चों के साथ साथ मां बाप को ही भुगतना पड़ेगा ।
अपने बच्चो को मां बाप को थोड़ा डांटना पड़ेगा।
तभी उनका फ़ोन से ध्यान हटेगा।
कुछ स्कूल वाले और कॉलेज वाले अगर एडमिशन छोड़ दे तुम्हें फ़र्क नहीं पड़ेगा।
इतने सालों से बच्चो और उनके मां बाप को लूट रहे हो क्या कभी भी इनका पेट नहीं भरेगा।
प्रभु नीलू दीदी और मां के आशीर्वाद के बिना तो उनका बेटा सनी एक शब्द तक कभी नहीं लिखेगा✍️
