आज कल पंजाब और ख़ास तौर पे हमारे लुधियाना शहर के कई लोगों पर डिफेंडर और कई महंगी महंगी गाड़ियां लेने का भूत सवार हो रखा है

ना जाने हमारे पंजाब और ख़ास तौर पर हमारे लुधियाना शहर के लोगों के पास ना जाने कितना पैसा पड़ा है


चलो आज बात करते है हमारे शहर के लोगों के बारे

कई शहर के लोग कुछ सालों पहले ये सोचते थे हमारे शहर को देखकर यहां के लोग तो सिर्फ़ सस्ते साईकिल और सस्ते कपड़े बेचते है बेचारे


लेकिन आज हमारे शहर में महंगी से महंगी ऐसी कोई गाड़ी नहीं है जो हमारे शहर के लोग ले नहीं सकते

अब वही लोग ये बातें करते है क्या सिर्फ़ महंगी से महंगी गाड़ियों का शौंक रखते है बस ये शहर लुधियाना वाले

अक्सर कई शहर के लोग ये बातें करते 3,4 करोड़ की गाड़ी लेनी इन लोगों के लिए आम बात है राजे महाराजे जैसे लोग है हमारे लुधियाना शहर वाले


अभी कुछ साल पहले ऑडी और बीएमडब्ल्यू गाड़ी का क्रेज शुरू हुआ था

देखते ही ऑडी और बीएमडब्ल्यू गाड़ी बिकने लगी , सड़कों पे ऑडी गाड़ी और बीएमडब्ल्यू बहुत ज्यादा दिखने लगी

आज कई लोगों का इन दोनों गाड़ियों से इतना मन भर चुका है के ये करोड़ों की गाड़ियां बाजारों में बिकने के लिए है खड़ी


फिर लोगों ने कई और गाड़ियां लेने का अपना मन बनाया

किस किस गाड़ी का नाम लिखूं मेरे शहर के लोगों ने अपना रोहब दिखाने के लिए करोड़ों के हिसाब से दिन रात पैसा उड़ाया


अब तो हमारे शहर में इतनी गाड़ियां हो चुकी है

हर रोज़ कई कई किलोमीटर तक इतनी गाड़ियों से सड़के जाम हो चुकी है

अपना पैसा और अपनी मंहगी से महंगी गाड़ी दिखानी की कई लोगों में रेस लग चुकी है


बात अब करूंगा सच्ची

किसी को लगेगी मेरी बात बुरी किसी को लगेगी अच्छी


कई मां बाप अपने बच्चों को इतनी महंगी गाड़ी और हर ऐशो आराम हर रोज़ खर्चा करने के लिए खुला पैसा दे रहे है

लेकिन उन्हें ये नहीं पता कोई और नहीं वो खुद अपने बच्चों को बिगाड़ रहे है

और उनके बच्चे अपने मां बाप अपने बड़े बजुर्गो के पैसे का दूसरे लोगों के रौब झाड़ रहे है या अपने पैसे की अक्सर गर्मी दिखा रहे है


करोड़ों की गाड़ियों में घूम रहे है आज कल के कई बच्चे लेकिन कोई ये भी तो बताओ उन में से कितने बच्चे करोड़ छोड़ो लाख भी छोड़ो क्या 50हज़ार भी महीना खुद मेहनत करके कमा रहे है

आज कल के कई बच्चे अपने मां बाप को इमोशनल या मेंटली टॉर्चर करके अपनी हर ज़िद मनवा रहे है

ना जाने आज कल के मां बाप क्यों दिन बा दिन इतने कमज़ोर होते जा रहे है


मैं हर रोज़ कई बिगड़े हुऐ बच्चे देख रहा हूं जो बहुत छोटी उम्र में शराब,सिगरेट,गलत संगत का शिकार होते जा रहे है

ना जाने वो कैसे मां बाप है या अपने बच्चों को लेकर क्या डर है उन्हें के कई मां बाप को सब कुछ पता होने के बावजूद भी चुप चाप देख रहे है


आने वाला समय युवा पीढ़ी के लिए बहुत ही खतरनाक होगा

क्योंकि आज कल के हर युवा को बिना मेहनत किए बहुत सारा पैसा और ज़िन्दगी जीने के लिए हर ऐशो आराम चाहिए लेकिन मेहनत करने के लिए कोई त्यार नहीं होगा


आज कल कई किसानों के बेटे खेती नहीं करना चाहते

कई बड़े बड़े कारोबारियों के बेटे भी अपने बाप ,दादा का बरसों से चला आ रहा अच्छा खासा कारोबार नहीं करना चाहते

लेकिन आज कल के युवा कहते है हम तो बस अपने मां बाप के पैसों से ऐश करना चाहते


पैसा चाहिए हमें हर रोज़

हम पर ना हो किसी की रोक टोक

हमें करनी है पूरी मौज


बहुत कम बच्चे आज कल अपने मां बाप का दर्द समझते है

लेकिन ऐसे बच्चे देखने को बहुत कम मिलते है


साफ़ दिल वाले कहते है सनी तू दिन बा दिन बहुत अच्छा और सच्चा लिखने लग गया लेकिन मैं उनसे बस इतना ही कहूंगा प्रभु, नीलू दीदी,मेरे मां बाप,और मेरे पूरे परिवार की सपोर्ट और आप लोगों का इतना प्यार मिलने के कारण हाथ इस नादान सनी के अपने आप दिन रात चलते है ✍️?


ये लेखक है निमाणा

शहर है मेरा लुधियाना

जगजीत सिंह सनी

मोबाईल नंबर 9888864058

8675345000