गुरु नानक देव जी का गुरुपूर्व पूरी दुनियां के लोग बड़ी श्रद्धा से हर साल मनाते ।
कुछ लोग कहते है सनी तू कितना किस्मत वाला है जो प्रभु,नीलू दीदी और मां तुझ जैसे नादान को पता नहीं क्या सोच के लिखना सिखाते ।
पूरी दुनियां का हर एक गुरुद्वारा आज सजाया जायेगा।प्रभु नीलू दीदी और मेरी मां की दुआओं से आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पूर्व पर जरूर लिखवाया जायेगा ।
गुरु नानक देव जी के बारे में लिखना बिल्कुल नहीं है आसान ।
गुरु नानक देव जी तो थे सच में बड़े महान ।
मतलबी हो गया आज कल का इंसान ।
गुरु नानक देव जी ने तो सिख धर्म को क्या कुछ नहीं दिया।
हर धर्म के लोगों ने गुरु नानक देव जी बहुत ज्यादा सत्कार किया।
वो गुरु नानक देव जी ही थे जिन्होंने चारों दिशाओं में जाने का काम सबसे पहले किया था।
भाई मरदाने ने गुरु नानक देव जी का पूरा साथ दिया था।
मूर्ति पूजा का गुरु नानक देव जी ने विरोध किया था।
बचपन से ही गुरु नानक देव जी थे बड़े ज्ञानी।
गुरु नानक देव जी तो थे अंतरयामी।
एक बार इनके बहनोई ने गुरु नानक देव जी को मोदीखाने की नौकरी पर रखवाया।
किसी ने तब गुरु नानक जी की की शिकायत करदी की गुरु नानक देव जी ने सारा कुछ लोगों में लुटाया।
जब इस बात की जांच की तो पहले से भी ज्यादा पाया।
गुरु नानक देव जी का चमत्कार हर कोई समझ ना पाया।
ऐसी कई जगहें आज भी है जहां गुरु नानक देव जी का पैर पड़ा था।
कई दुखियों के दुखों को गुरु नानक देव जी ने पल भर में दूर किया था।
हर धर्म के लोगों ने गुरु नानक देव जी को अपने दिल में बिठा लिया।
भूखे साधुओं को 20रुपए का लंगर छका दिया।
सदियां बीत गई लेकिन गुरु जी के द्वारा लगाया लंगर कभी रुक ना पाया।
गुरु नानक देव जी ने कई बार पत्थरों से भी पानी निकाल के दिखाया।
बड़े से बड़ा चमत्कार गुरु नानक देव जी ने करके दिखाया।
गुरु नानक देव जी ने लोगों को तीन काम नाम जपो,कीरत करो और वंड छको पे लगाया।
प्रभु नीलू दीदी और मेरी मां की दुआओं ने ही तो अपने बेटे सनी से इतने बड़े गुरु नानक देव जी के प्रकाशपूर्व पे आज लिखवाया✍️

