अमृतसर शहर जिन्होंने था बसाया।

उन्हीं गुरु पिता श्री गुरु रामदास जी का आज प्रकाश पूर्व है आया।


सबसे पहले तो सारी सिख संगत को बधाई। 

क्योंकि श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पूर्व की घड़ी है आज आई।


सारी दुनियां में आज का दिन बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा।

देखते है प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां के आशिर्वाद से आज इतने बड़े गुरु जी के बारे में क्या लिखवाया जायेगा।


छोटी उम्र में ही माता पिता से श्री गुरु रामदास जी का साथ छूटा।

लेकिन पिता परमेश्वर से इनका साथ कभी नहीं टूटा।


गुरु रामदास जी की नानी ने इनका पालन पोषण था किया।सिख धर्म को गुरु रामदास जी ने बहुत कुछ दिया।

आनंद कारज जैसी महान प्रथा को सिख धर्म के नाम किया।


गुरु रामदास जी पहली बार जब तीसरे गुरु अमरदास जी से मिले थे।

तबसे गुरु रामदास जी उनके पास रहकर उनकी ही सेवा करने लगे थे।


गुरु अमरदास जी को इनकी सेवा इतनी पसंद आई। उन्होंने अपनी छोटी पुत्री के साथ गुरु रामदास जी की शादी करवाई।


बाबा बूढ़ा जी से गुरु रामदास जी को तिलक लगवाया।फिर गुरु अमरदास जी ने गुरु रामदास जी को गुरुगद्दी पर बिठाया।


उसके बाद ही इन्होंने अमृतसर शहर बसाया।

इस नगर के बीचों बीच बड़े से सरोवर का निर्माण भी करवाया।

सिख धर्म को और बुलंदियों पे पहुंचाया।

करता हूं प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां का शुक्रिया अदा जिन्होंने अपने बेटे सनी को लिखना सिखाया✍️