पूरे दुनियां में लग रहे जैकारे।
गणपति बप्पा आ गये घर हमारे।
गणपति बप्पा हर बार की तरह इस बार भी आप सब पर अपना आशिर्वाद बरसाना।
हर किसी की ज़िन्दगी में गणपति बप्पा आप खुशियां लाना।
कई दिन तक आपकी पूजा होगी पूरी आस्था और सम्मान के साथ।
भोग लगाने के लिए लेकर आयेंगे कई तरह के मीठे पकवान।
गणपति बप्पा आपके भक्त आपको अपने घर लाने को बिल्कुल त्यार।
विसर्जन करने जायेंगे सब आपको 9तारीख दिन होगा शुक्रवार।
तब सब कहेंगे गणपति बप्पा जल्दी आना आप अगले भी साल।
विसर्जन करना सब लोग सावधानी के साथ।
क्योंकि हर साल कोई ना कोई हो जाता है हादसे का शिकार।
कई लोग बह जाते पानी के तेज़ बहाव के साथ।
त्यौहार कोई भी हो हमेशा मनाओ उसे पूरी सावधानी के साथ।
प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां का जब मिलता आशिर्वाद लिखने के लिए चल पड़ते सनी के अपने आप हाथ✍️

