आज एक मासूम बच्चे की लिखने लगा हूं कहानी ।
जिसके पास साफ़ दिल होगा सिर्फ़ उसकी आंखों में आयेगा पानी ।
अपने पिता को उस बच्चे ने सिर्फ़ 1.5साल की उम्र में खो दिया ।
ये देख कर हर कोई रो दिया ।
उस बच्चे का अपने बाप से इतना था प्यार ।
सारा दिन बाप बेटा मस्ती करने को हर वक्त रहते थे त्यार।
आज भी वो मासूम बच्चा अपने बाप को ढूंढता है ।
मेरे पापा कहा चले गये आंखों ही आंखों में सबसे पूछता है ।
क्यों पापा आपकी सूरत अब मुझे नहीं देती दिखाई ।
क्यों पापा आपकी आवाज़ मुझे क्यों नहीं देती सुनाई ।
वो बच्चा सोचता तो होगा मेरे पापा कभी गोद में मुझे उठाते थे ।
रोज़ नई नई जगह मुझे घुमाते थे ।
बड़े प्यार से मुझे सुलाते तो कभी प्यार से मुझे जगाते थे ।
अभी तो वो मासूम चलने लगा था ।
पापा पापा बड़े प्यार से बोलने लगा था ।
आज वो मासूम सोचता तो होगा ।
मां है पास
पास है मेरे भाई लेकिन भगवान अपने मेरे बाप को मुझसे छीन लिया क्यों आपको मुझ पर जरा भी दया नहीं आई ।
एक छोटे से मासूम ने अपनी छोटी सी उम्र में बड़ा कुछ देखा लिया ।
प्रभु क्यों आपने इतना बड़ा ज़ुल्म किया ।
वो बच्चे को अभी तो अपने बाप का मिला भी नहीं था पूरा प्यार ।
अपनी मां को रोता हुआ देखने के लिये वो बच्चा बिलकुल नहीं त्यार ।
जब भी रोती है उसकी मां वो मासूम सा बच्चा आकर अपनी मां को बड़े प्यार से चुप करवा देता है ।
अपनी मां को अपने गले से लगा लेता है ।
पापा आपके साथ बिताया हुआ एक एक पल याद आयेगा ।
मुझे पता है पापा जो वक्त हमने आपने साथ बिताया था वो वक्त फिर कभी लौट के नहीं आयेगा ।
पापा आपके बिना दिल नहीं लगेगा ।
ना रात हमारी कटेगी न दिन हमारा कटेगा ।
दर्द है ये इतना बड़ा जो शायद ज़िन्दगी भर ना भरेगा ।
लोगों को आती है बस तरह तरह की बातें बनानी ।
ऐसे लोगों को ना कभी शर्म आई ना कभी आनी ।
एक छोटे से मासूम से बच्चे पर सिर्फ़ प्थर दिल वाले लोगों को दया ना आनी ।
अहंकार के घोड़े की कभी करनी नहीं चाहिए सवारी क्योंकि किसी को नहीं पता कब किसकी जान निकल जानी ।
एक मासूम से फूल जैसे बच्चे की और उसके बाप की प्यार भरी ये थी छोटी सी कहानी ।
प्रभु,नीलू दीदी और मेरी मां ने मिलकर उस बच्चे और उसके पिता के प्यार को लेकर ये पोस्ट थी लिखवानी✍️

